फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The server of Khukhundu Central Bank of India remained down for the fourth day.

Deoria News: चौथे दिन भी ठप रहा खुखुंदू सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का सर्वर

Wed, 08 Oct 2025 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 08 Oct 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
The server of Khukhundu Central Bank of India remained down for the fourth day.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। स्थानीय चौराहे पर स्थापित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का सर्वर चौथे दिन मंगलवार को भी दिनभर फेल रहा। इससे बैंकिंग कामकाज पूरी तरह ठप पड़ा रहा।
उधर, बैंक परिसर में उपभोक्ता लेन-देन सहित अन्य कार्यों के लिए जमें रहें। सोमवार की शााम करीब पांच बजे के बाद सर्वर आया भी तो फिर से फेल हो गया। कई दिनों से सर्वर फेल होने से उपभोक्ता बार-बार शाखा पर चक्कर लगाने को विवश हैं। खुखुंदू सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अंतर्गत 12 न्याय पंचायतों के कुल करीब 60 गांव आते हैं। इधर, शुक्रवार दिन में आई आंधी-पानी के बाद शनिवार सुबह से ही बैंक का सर्वर फेल हो गया। इसकी जानकारी शाखा प्रबंधक ने तत्काल उच्चाधिकारियों को दी थी।
पता चला कि बीएसएनएल और एक निजी कंपनी के मेन लाइन के तार पर जगह-जगह पेड़ गिरने से सर्वर फेल हो गया था।
सोमवार को मेन लाइन का तार जोड़ने के बाद विभाग ने लिंक लाइन पर काम शुरू कर दिया। शाम तक बैंक में लिंक आ भी गया। हालांकि, मंगलवार को जब बैंक नियत समय पर खुला तो फिर से सर्वर फेल रहा। उधर, चार दिन से परेशान उपभोक्ताओं की भीड़ बैंक शाखा पर जमी रही। उपभोक्ताओं का कहना है कि शनिवार से ही लगातार बैंक पर चक्कर लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

रोज एक ही बात कहीं जा रही है कि सर्वर फेल होने से बैंकिंग कामकाज ठप है। आखिर कब तक ऐसा रहेगा, उपभोक्ताओं ने जल्द से जल्द बैंकिंग कामकाज शुरू करने की मांग की है। शाखा प्रबंधक दिव्यांशु कुमार ने बताया कि सोमवार सायंकाल पांच बजे के करीब लिंक आ गया था। मंगलवार को जब शाखा खुला तो फिर से लिंक गायब था। सुबह से लेकर सायंकाल तक लिंक फेल रहा। ठीक करने के लिए काम चल रहा है। उम्मीद है कि देर-सवेर लिंक आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed