फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The Saryu reached the steps of Sita Ghat.

Deoria News: सीता घाट की सीढि़यों तक पहुंची सरयू

Wed, 05 Aug 2026 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 05 Aug 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
The Saryu reached the steps of Sita Ghat.
बरहज में नाव से आवाजाही करते राप्ती नदी से ​घिरे भदिला गांव के लोग 
बरहज। बरहज में सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। नदी खतरे के निशान 66.50 से 65 सेमी नीचे 65.85 मीटर पर बहने लगी है।
विज्ञापन

नदी का पानी सीता घाट की पक्की सीढि़यों तक पहुंच गई है। 24 घंटे में राप्ती के जलस्तर में भी 25 सेमी की बढ़त दर्ज की गई है। नदियों के जलस्तर में हो रही उठापटक से तटवर्ती गांवाें के लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं।

करीब एक माह से सरयू के जलस्तर में उतार-चढ़ाव हो रहा है। इससे नदी ने उग्र रूप धारण कर लिया है। सरयू के जलस्तर में बढ़त होने से राप्ती भी उफान पर है।
नदी नवीन और पुराने बंधों पर दबाव बनाने के साथ ही गांवों का रुख कर रही है। सरयू पार नदी का पानी मऊ जनपद के बिनटोलिया गांव तक पहुंच गया है। इससे परसियां-विशुनपुर देवार के मजरों में रहने वालों की चिंता बढ़ गई है। दियारा के छोटेलाल, ओमप्रकाश यादव, शंकर यादव, संजय यादव, रमाशंकर, शिवमंगल, मोदी आदि का कहना है कि जलस्तर में निरंतर वृद्धि हो रही है। नदी इसी तरह बढ़त बनाती रही तो भरटोला, दरसरिया के लोग नदी के जद में आएंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की ओर से कोई इंतजाम नहीं किया गया है। चौथी बार नदी निरंतर बढ़त बना रही है, और खतरे के निशान के निकट पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed