फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The Salempur main road was blocked for hours, causing inconvenience to commuters.

Deoria News: सलेमपुर मुख्य मार्ग घंटों जाम रहा, परेशान हुए राहगीर

Sat, 18 Oct 2025 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 18 Oct 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
The Salempur main road was blocked for hours, causing inconvenience to commuters.
सलेमपुर में मुख्यमार्ग पर लगा जाम।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलेमपुर। दीपावली को लेकर नगर में चहल-पहल बढ़ गई है। काफी तादात में लोग बाजार करने के लिए आए हैं। वाहनों की अधिकता के कारण यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। ओवरब्रिज से लेकर कोतवाली तक एक लेने पर वाहनों के पहिए थमें रहे।
दीपावली को लेकर लोग नगर में खरीदारी के लिए भारी तादाद में वाहनों के साथ में आए थे। इसके चलते मुख्य मार्ग पर ओवरब्रिज से लेकर कोतवाली तक जाम लगा रहा। बसों के पहिए थम गए। सबसे ज्यादा जाम देवरिया से इधर नगर में आने वाले लेन में रहा।
विज्ञापन

जबकि जाने वाली लेने में जाम नहीं के बराबर रहा। उस लेन से काफी राहगीर अपने वाहनों से निकलते रहे। त्यौहार के कारण लोग बाहर से भी अपने घर आ रहे हैं। अधिक वाहनों के आने के चलते नगर में लोगों की भीड़ बढ़ गई है। हालांकि यह जाम दोपहर से ही शुरू होकर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन रोड में भी जाम के शिकार लोग होते रहे। मुख्य मार्ग पर जाम के चलते एक एंबुलेंस भी फस गया। करीब 15 मिनट बाद धीरे-धीरे एंबुलेंस किसी तरह जाम से बाहर हुआ। नगर के मुख्यमार्ग के अलावा सोहनाग रोड, स्टेशन रोड तक लोग जाम से जूझते रहे। कोतवाल महेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि जाम से निजात के लिए व्यवस्था किया गया है। त्यौहार के कारण वाहनों की संख्या बढ़ गईं है। इसके वजह से दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed