{"_id":"67802ded1593d1b0a20367d9","slug":"the-road-will-be-illuminated-from-the-overbridge-to-bhatwalia-intersection-72-street-lights-will-be-installed-deoria-news-c-208-1-deo1004-144389-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ओवरब्रिज से भटवलिया चौराहे तक रोशन होगी सड़क, लगेंगी 72 स्ट्रीट लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ओवरब्रिज से भटवलिया चौराहे तक रोशन होगी सड़क, लगेंगी 72 स्ट्रीट लाइट
Sat, 01 Nov 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 01 Nov 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक पालिका अध्यक्ष अलका सिंह की अध्यक्षता में बापू भवन स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय सभागार में हुई। अध्यक्षता अधिशासी अधिकारी संजय कुमार तिवारी ने की। लिपिक मनोज कुमार ने बैठक में एजेंडा बिन्दुओं की क्रमवार प्रस्तुति की। चर्चा के उपरांत विगत बोर्ड बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की गई। नगर पालिका के राजस्वहित में नगर क्षेत्र के समस्त वार्डों में शासनादेश के अनुपालन में नवीन गृहकर, जलकर के एआरवी के गुणांक के संशोधन संबंधी प्रस्ताव पर विचार किया गया।
इसके साथ पालिका के राज स्वहित में विज्ञापन संशोधन पर विचार संबंधी प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया। जनहित में ओवरब्रिज के निकट एसएसबीएल से भटवलिया चौराहे तक 72 स्ट्रीट लाइट पोल लगाने पर विचार किया गया। साथ ही इलेक्ट्रिक स्ट्रीप के अधिष्ठापन एवं उन पर पड़ने वाले व्यय भार की स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में सभासद वन्दना देवी, पुष्पा देवी, अजय कुमार, बालेंद्र बहादुर सिंह, निर्मला, रूपा शुक्ला, संजय गुप्ता, माला देवी, माया देवी, अनिता देवी, प्रवीण यादव, अमित मिश्रा आदि उपस्थिति रहे।