{"_id":"694c29e5fa7e5a2e3701bf6e","slug":"the-road-was-blocked-for-four-hours-and-shops-remained-closed-due-to-fear-of-riots-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-170865-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: चार घंटे तक सड़क किया जाम बवाल के डर से बंद रहीं दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: चार घंटे तक सड़क किया जाम बवाल के डर से बंद रहीं दुकानें
Wed, 24 Dec 2025 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 24 Dec 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
बरहज के मुख्य चौक पर धरना दे रहे नाराज लोगों को समझाते एसडीएम-सीओ संवाद
बरहज। 6 दिसंबर को जयनगर निवासी रतन सोनकर (20 वर्ष) की सड़क हादसे में मौत हो गई थी, लेकिन अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुए।
इससे नाराज जयनगर-गौरा वार्ड के लोगों ने बुधवार की सुबह करीब 9.30 बजे नगर स्थित मुख्य चौक की सड़क को जाम करते हुए धरना-प्रदर्शन करने लगे।
लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। अधिकारियों के समझाने के बाद दोपहर करीब 1.30 बजे लोगों ने धरना समाप्त किया। इस दौरान बवाल की आशंका में व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दी।
जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह करीब 9.30 बजे पांच सौ से अधिक की संख्या में महिला-पुरुष मुख्य चौक पर पहुंचे और धरने पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। अधिकांश लोगों के हाथों में मृतक रतन का फोटोयुक्त पोस्टर था। बवाल को देखते हुए अधिकांश दुकानें बंद हो गईं। प्रदर्शन की जानकारी होने पर पुलिस भी पहुंच गई। एहतियात को लेकर स्थानीय मईल सहित अन्य थानों की पुलिस बुला ली गई। एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी, नायब तहसीलदार रवींद्र मौर्य, सीओ राजेश कुमार चतुर्वेदी भी मौके पर पहुंच गए।
अधिकारियों के समझाने के बाद भी प्रदर्शनकारी जाम खत्म करने को तैयार नहीं थे। काफी मान-मनौव्वल और एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी के आश्वासन के बाद लोगों ने धरना समाप्त किया। करीब चार घंटे तक चले धरना-प्रदर्शन के कारण नगर के प्रमुख सड़कों पर आवागमन ठप हो गया था। अस्पताल और थाने पर आने-जाने वालों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक जयनगर निवासी रतन सोनकर (20 वर्ष) पुत्र गुड्डू सोनकर 6 दिसंबर को बाइक से आश्रम गेट की ओर आए थे। वापस घर जाते समय नगरपालिका गेट के निकट एक स्कूल की बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे रतन की मौके पर ही मौत हो गई। एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी ने बताया कि इस मामले में बस मालिक और मृतक के परिजनों में कोई समझौता हुआ था। लाेग जिसे पूरा कराने की मांग कर रहे थे। मामले की जांच की जा रही है। इस दौरान थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मौर्य, एसओ मईल, एसआई धर्मेंद्र कुमार, मनसोक, दीपक, अविनाश गुप्त आदि मौजूद रहे।