फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The road leading to the MLA's village is dilapidated, BJP workers blocked the road

Deoria News: विधायक के गांव जाने वाली सड़क जर्जर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जाम किया रास्ता

Fri, 28 Mar 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 28 Mar 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
The road leading to the MLA's village is dilapidated, BJP workers blocked the road
बरहज के मगहरा चौराहे करुअना मार्ग की बदहाली को लेकर प्रदर्शन करते लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरहज। मगहरा चौराहे पर बृहस्पतिवार को भाजपा कार्यकर्ता जिला प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठ गए। बरहज विधायक दीपक मिश्र शाका के गांव जाने वालीकरुअना-मगहरा-सलेमपुर सड़क बदहाल होने से कार्यकर्ता नाराज थे। करीब तीन घंटे की जद्दोजहद के बाद कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त किया।
भाजपा नेता प्रमोद मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ता और ग्रामीण मगहरा चौराहे पर सड़क जाम कर धरने पर बैठ गए। खुखुंदू पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लोगों के अनुसार, पुलिस के सख्ती दिखाने पर कार्यकर्ता और ग्रामीण उग्र हो गए। प्रमोद मिश्र का कहना था कि करुअना-मगहरा-सलेमपुर, पकड़ी-बरांव-मोहरा, बरहज-देवरिया, बेलडांड़ के रास्ते रोहुआर से देवरिया तक सड़कें जर्जर हो गई हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सड़कों की हालात न सुधरने के पीछे जिला प्रशासन भी जिम्मेदार है। इससे सरकार की किरकिरी हो रही है। मौके पर पहुंची तहसीलदार सलेमपुर अलका सिंह, सीओ दीपक शुक्ल के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ। इस दौरान देवेंद्र मिश्र, अरुण तिवारी, कृष्णमुरारी दूबे, संजय तिवारी, अविनाश, विनोद, जटाशंकर, रमेश शर्मा, ओपी यादव, मानवेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed