फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The road blockades against Kotedar

कोटेदार के खिलाफ सड़क जाम किया

Mon, 30 May 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Mon, 30 May 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
The road blockades against Kotedar
बेलडांड-कठनईया मार्ग पर पिपरा पांडेय गांव के लोगों ने कोटेदार के खिलाफ सडक जाम कर प्रदर्शन किया
राशन वितरण में धांधली के खिलाफ पिपरा पांडेय गांव के लोगों ने सोमवार की सुबह अपने गांव के सामने बेलडाढ़-कठनइया मार्ग जाम कर दिया। दो घंटे तक चले जाम के दौरान लोग कोटेदार व तहसील प्रशासन पर जमकर नारेबाजी की। आरोप था कि गांव का कोटेदार गरीबों के राशन में दस किलो कम दे रहा है। 
विज्ञापन

गांव के लोगों ने कहा कि कोटेदार की मनमानी से लोग आजिज आ चुके हैं। गरीबों का खाद्यान्न तौलने में खेल हो रहा है। कोटेदार अनाज तराजू से न तौल बर्तन से भरकर देता है। इसकी शिकायत कई बार एसडीएम से की गई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज होकर गांव के लोग सड़क पर उतर आए। गांव के लोगों ने कोटेदार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


गांव के लोगों ने चेतावनी दी कि यदि वितरण व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। सूचना पाकर एसआई संतोष सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। इस दौरान छविलाल सोनकर, दिलीप विश्वकर्मा, उमेश सोनकर, रामकृपाल, रामप्रसाद, मेवालाल सोनकर, कमलावती देवी, माया देवी, कैलाश सोनकर, रामजी, श्रवण आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed