फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   the river is cutting in rudrapur

पानी में बह गया बोल्डर, बांध पर कटान तेज

Wed, 30 Sep 2020 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
the river is cutting in rudrapur
पानी में बह गया बोल्डर, बांध पर कटान तेज
विज्ञापन

रुद्रपुर (देवरिया)। एक सप्ताह पहले हुई भारी बारिश की वजह से सिंचाई विभाग के घटिया कार्यों की पोल खुलने लगी है। नगवा छपरा बांध पर सात करोड़ रुपये की परियोजना से बना बोल्डर पिचिंग पानी में बह गया। बांध पर करीब 30 मीटर बोल्डर पिचिंग के पत्थर उखड़ गए हैं। बाकी बेचे पत्थर भी जगह-जगह धंस गए हैं। बोल्डर पिचिंग बह जाने से बंधे पर कटान तेज हो गया है।
नगवा-छपरा बांध पर डढ़िया गांव के पास सिंचाई विभाग की सात करोड़ की परियोजना पर काम हो रहा है। ठेकेदार ने आनन-फानन में एक माह पहले काम पूरा करा दिया। इस काम में करीब पांच सौ मीटर बंधे की पिचिंग और तीन एप्रोच का निर्माण कराया गया है।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले हुई बारिश में जगह-जगह एप्रोच मार्ग धंस गए। वहीं बांध पर 30 मीटर बोल्डर पिचिंग पूरी तरह उजड़ गए। बांध पर लगे बोल्डर पानी में बह गए। बोल्डर पिंचिंग उजड़ने से बांध पर कटान तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

52 गांवों को बचाने के लिए राप्ती और गोर्रा नदी के संगम पर शासन से सात करोड़ की परियोजना स्वीकृत की गई है। यहां नदी यू टर्न लेकर बांध पर ठोकर मार रही है। दोआबा के अति संवेदनशील कटान स्थल पर कार्य की ठीक से निगरानी नहीं होने से सात करोड़ पर पानी फिरने की पूरी संभावना है।

निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। नगवा और डढ़िया गांव के रमापति शुक्ला, गौरी गुप्ता, राहुल यादव आदि ने कहा कि सात करोड़ की अहम परियोजना का काम पहली बारिश भी नहीं झेल पाया। बंधे का बोल्डर पिचिंग बारिश के पानी से बह गया है। इससे काम के गुणवत्ता का अंदाजा लगाया जा सकता है। सिंचाई विभाग के एक्सईएन नरेंद्र जाड़िया ने कहा कि परियोजना का काम समाप्त नहीं हुआ है। ठेकेदार को गुणवत्तापूर्ण काम कराने के निर्देश दिए गए हैं। उसका पेमेंट रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed