फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The religion of the Brahmans to serve the society: Mahendra

समाज सेवा करना ब्राह्मण का धर्म : महेंद्रनाथ

Mon, 03 Oct 2016 11:02 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Mon, 03 Oct 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
The religion of the Brahmans to serve the society: Mahendra
सामाजिक सद्भावना सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। - फोटो : अमर उजाला
बरहज। केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि प्राचीनकाल से ब्राह्मण समाज सेवा का कार्य करता आ रहा है। सामाजिक व्यवस्था बनाने में ब्राह्म्णों ने अपनी भागीदारी दी। केंद्रीय राज्य मंत्री सोमवार को नगर के श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) की ओर से आयोजित सामाजिक सद्भावना सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश में प्रत्येक व्यक्ति समरसता और सामाजिक सौहार्द पैदा करे, तभी देश तरक्की करेगा। प्रदेश की सपा सरकार पर निशान साधते हुए कहा कि यूपी में सत्ता को ऐसे बांटा जा रहा है, जैसे सैफई में खेत बंट रहा हो। बसपा पर कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपने शासन काल में प्रदेश के वर्तमान को सुधारने की बजाय इतिहास बनाने पर बल दिया।
विज्ञापन


उन्होंने सिर्फ पत्थरों पर नाम खुदावाए और पत्थरों की हाथियां बनवाई। यूपी को अग्रणी राज्य बनाने के लिए देश के प्रधानमंत्री अनेकों कार्य कर रहे हैं। लेकिन प्रदेश सरकार बाधक बन रही है। यहां जरूरत है कुशल एवं अनुकूल सरकार की, जो केवल भाजपा ही दे सकती है। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश की सुरक्षा से लेकर विकास के कार्यों में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्रनाथ त्रिपाठी ने कहा कि देश में कुशल सत्ता ब्राह्मणों की साझेदारी से ही चल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री को फरसा देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता बरहज आश्रम के महंत आंजनेय दास ने किया। इस मौके पर आयोजक पूर्व विधायक सुरेश तिवारी, प्रेमशंकर मिश्र, राजेश मिश्र, निर्मला द्विवेदी, अंकिता तिवारी, करन गुप्ता, धर्मदेव कुशवाहा, कृष्णमोहन पाठक, भूपेद्र सिंह, श्रवण सिंह, रामकेवल गुप्ता, अनिरुद्ध मिश्र, अंगद तिवारी, अनिल तिवारी, दिनेश तिवारी और राकेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed