फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The relatives bowed in front of the insistence of the loving couple, the police got married

देवरिया: प्रेमी युगल की जिद के सामने झुके परिजन, पुलिस ने कराई शादी

Fri, 24 Dec 2021 02:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 24 Dec 2021 02:52 PM IST
सार

एसओ दिलीप सिंह ने बताया कि दोनों के परिजन शादी के लिए तैयार हो गए। उसके बाद दोनों ने थाने में वर माला डालकर शादी कर ली। दोनों ने पुलिस से शादी कराने के लिए गुहार लगाई थी।

विज्ञापन
The relatives bowed in front of the insistence of the loving couple, the police got married
भाटपार रानी थाना परिसर में प्रेमी युगल एक-दूसरे को वरमाला पहनाते हुए। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया जिले में युवक रणविजय पांडेय और बीए तृतीय वर्ष की छात्रा गुड्डी कुशवाहा ने जीवन साथी बनने की राह में आई हर बंदिश को तोड़ कर थाने में शादी रचा ली। इनकी शादी परिजनों ने दूसरी जगह तय कर दी थी। दो दिन पहले दोनों ने शादी करने के लिए थाने में गुहार लगाई थी।

विज्ञापन


खामपार थाना के ग्राम माड़ीपुर की मूल निवासी गुड्डी कुशवाहा माता-पिता के साथ बेलपार पंडित में रहती हैं। इसी मकान में ग्राम खैराट निवासी रणविजय पांडेय भी किराए पर कमरा लेकर करीब तीन साल से रहते हैं। कुछ वर्ष पूर्व दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई। दोनों ने शादी करने के लिए ठान लिया, लेकिन युवती की शादी कुछ समय पहले परिजनों ने दूसरी जगह तय कर दी थी। इस बात की जानकारी दोनों को हुई तो युवती ने जिस जगह घर के लोगों ने शादी तय की थी, वहां पहुंच कर विवाह करने से मना कर दिया।
विज्ञापन


उसके बाद दोनों मंगलवार को भाटपाररानी थाने पहुंचे और पुलिस को सूचना दी कि दोनों शादी करना चाहते हैं। पुलिस ने उम्र की जानकारी कर दोनों के परिजनों को बृहस्पतिवार को थाने बुलाया और आपसी सहमति बनाई। उसके बाद दोनों ने वर माला डाल कर परिणय सूत्र में बंध कर सभी रुढ़िवादी विचारधाराओं को झूठा साबित कर दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ दिलीप सिंह ने बताया कि दोनों के परिजन शादी के लिए तैयार हो गए। उसके बाद दोनों ने थाने में वर माला डालकर शादी कर ली। दोनों ने पुलिस से शादी कराने के लिए गुहार लगाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed