फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The rain has dampened the spirit of the fair, but the puja pandals remain vibrant.

Deoria News: बारिश से उतर गया मेले का रंग, पूजा पंडालों में रौनक बरकरार

Wed, 01 Oct 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 01 Oct 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
The rain has dampened the spirit of the fair, but the puja pandals remain vibrant.
देवरिया के मालवीय रोड पर बारिश में सामान समेटती महिला दुकानदार। संवाद   
देवरिया। मेले को लेकर शहर से ग्रामीण अंचलों तक धूम रही। इसकी तैयारी भी जोर शोर से चल रही थी, लेकिन बुधवार को दोपहर ढाई बजे अचानक मौसम ने करवट बदला और बारिश शुरू हो गई। बारिश होने से सजाए गए देवी पंडाल को बचाने में आयोजन परेशान दिखे, वहीं दुकानदारों की ओर से की गई तैयारियों पर पानी फिर गया। बारिश से शहर की रौनक फीकी पड़ गई। इससे दुकानदारों को झटका लगा है, क्योंकि सड़क के किनारे मेले में बेचने के लिए खिलौने से लेकर खाने-पीने की सामानों की दुकानें सजाई गई थी।
विज्ञापन

नवरात्र को लेकर चल रही तैयारियों के बीच पूरा शहर सजकर मेले के लिए तैयार था, सिविल लाइन, राघव नगर, हनुमान मंदिर, मालवीय रोड, भीखमपुर रोड, रूद्रपुर मोड़, सीसी रोड पर मिठाई, जलेबी, खिलौने समेत अन्य सामानों की दुकानें सज गई थी।
विज्ञापन

मंगलवार की रात भी मेले का आनंद लोगों ने उठाया। इसके अलावा शहर में विशाल देवी प्रतिमाएं रखी गई है। पंडाल में अलग-अलग अंदाज में प्रतिमाओं का सजाया गया है। इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। दोपहर करीब ढाई बजे अचानक बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश होते ही पंडालों को बचाने के लिए आयोजक पालिथीन से ढकने में जुट गए, शाम तक झमाझम बारिश होती रही, इसके चलते बाजार की रौनक फीकी पड़ गई और मेले में आने वालों की शाम तक भीड़ नहीं जुटी। वहीं दुकानदार अपना सामान समेट लिए, बारिश के चलते लाखों रुपये के कारोबार पर असर पड़ा। वहीं सलेमपुर, रामपुर कारखाना क्षेत्र में भी बारिश का असर दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed