{"_id":"64f0dc28f0aced1e0b0c64a6","slug":"the-problem-may-not-be-resolved-but-the-message-of-the-electricity-corporation-is-sure-deoria-news-c-208-1-deo1001-5700-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: समस्या सुलझे भले नहीं, पर बिजली निगम का संदेश तो पक्का है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: समस्या सुलझे भले नहीं, पर बिजली निगम का संदेश तो पक्का है
विज्ञापन
1912 पर आन लाइन शिकायतों का समय से नहीं हो रहा निराकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बिजली निगम से संबंधित समस्याएं सुलझें भले नहीं पर मोबाइल पर समाधान का संदेश जरूर आ जाएगा। बिजली निगम की हेल्पलाइन नंबर 1912 पर ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए लोग कंप्लेन नोट करवा रहे हैं। इसके कुछ घंटों बाद लोगों को संदेश मिल रहा है कि आपकी समस्या का निदान बहुत जल्द कर दिया जाएगा और हकीकत यह है कि लोगों को चक्कर काटने पड़ रहे हैं। जिले में करीब सात हजार ट्रांसफार्मर जले हुए हैं। इसमें कई ऐसे ट्रांसफार्मर हैं, जिन्हें जले 15 दिन से अधिक का समय गुजर गया, लेकिन बदला नहीं गया है।
ट्रांसफार्मर जलने पर अब आन लाइन शिकायत दर्ज हो रही है। ज्यादातर मामलों में अपना नंबर आला अफसरों की नजर में पाक-साफ बनने के लिए बड़ा खेल किया जा रहा है। 24 घंटे के भीतर ही समस्या के निदान का शिकायतकर्ता के पास संदेश भेज दिया जा रहा है। इसके बाद कोई पूछने वाला नहीं है कि ट्रांसफार्मर कब बदला जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -
केस नंबर-एक
- बरठा बाबू गांव का तीन दिन से जला ट्रांसफार्मर, गांव अंधेर में
सलेमपुर। ब्लॉक के बरठा बाबू गांव में लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर तीन दिन पहले जल गया, जिससे गांव के लोग अंधेरे में हैं। उमस भरी गर्मी में लोगों का बुरा हाल है। मोबाइल चार्ज करने के लिए जहां दूसरी जगह जाना पड़ रहा है। वहीं पानी के लिए दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
केस नंबर-दो
- भागलपुर ब्लाक के पिपरादवन का ट्रांसफार्मर पांच दिन पहले जला है। कई बार शिकायत के बाद भी अभी तक बदला नहीं गया है। शिकायतकर्ता के पास मैसेज भी आ गया है कि ट्रांसफार्मर 24 घंटे के भीतर बदल दिया जाएगा। इसकी शिकायत भी ग्रामीणों ने की है।
-- -- -- -- -- -- --
हर रोज जल रहे हैं 20 से 30 ट्रांसफार्मर, मरम्मत महज दस की
देवरिया। जिले में 19904 छोटे, बड़े ट्रांसफार्मरों से बिजली आपूर्ति होती है। हालत यह है कि अगस्त माह में हर रोज 20 से 30 ट्रांसफार्मर जले हैं। जबकि भटवलिया वर्कशाप में मरम्मत महज दस से पंद्रह ट्रांसफार्मरों की हो पा रही है। इसके कारण भी समय से ट्रांसफार्मर बदले नहीं जा पा रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी तो बड़े ट्रांसफार्मरों में हो रही है। यहां पर मरम्मत की सुविधा न होने के कारण उसे गोरखपुर भेजा जा रहा है।
-- -- -- -- -- -- --
आन लाइन शिकायत के बाद ट्रांसफार्मर बदला जाता है। मरम्मत कम हो रही है, इस नाते थोड़ी दिक्कत है। प्रयास रहता है कि आन लाइन शिकायतों का निराकरण समयबद्ध तरीके से कर दिया जाए।
जीसी यादव, अधीक्षण अभियंता