{"_id":"572f7aad4f1c1b71275ce5ab","slug":"the-problem-arose-in-choupal-traders","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौपाल में उठी व्यापारियों की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौपाल में उठी व्यापारियों की समस्या
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Sun, 08 May 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
नई बाजार गल्ला मंडी में नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने लोगों की समस्या सुनी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया नई बाजार संघर्ष समिति की ओर से चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष अलका सिंह समेत नगर पालिका के अधिकारी पहुंचे थे। समिति के लोगों ने तीन मांगों को उठाया। एक महीने में इसके निस्तारण की बात कही गई।
समिति के अध्यक्ष अकबर अली ने कहा कि परिषद/बोर्ड के निर्णय का क्रियान्वयन किया जाए, जिला प्रशासन से फ्री होल्ड के लिए जमा धन की वापसी और व्यवसायियों के मृतक आश्रितों के नामांतरण किए जाएं। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि इन तीनों मांगों का एक महीने के अंदर निराकरण करा दिया जाएगा। इस बावत अधिशासी अधिकारी, कर अधीक्षक और संबंधित पटल के लोगों से बात की जाएगी।
उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या के लिए नगर पालिका के हेल्प लाइन नंबर पर फोन किया जा सकता है। सफाई, प्रकाश, पेय जलापूर्ति और निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर कराए जा रहे हैं। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष बसंत कुमार श्रीवास्तव, अजय गुप्ता, विवेक सिंह बंटी, अमित मोदनवाल, कौशल कुमार मद्धेशिया, अरविंद, गोविंद, मंटू जायसवाल, दुर्गा विश्वकर्मा, किशोरीलाल आदि मौजूद रहे।