फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The power system is gasping for breath, there is a power cut every 15 minutes.

Deoria News: हांफ रही बिजली व्यवस्था हर 15 मिनट पर कटाैती

Fri, 22 May 2026 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
The power system is gasping for breath, there is a power cut every 15 minutes.
रुद्रपुर। तपती गर्मी में मांग बढ़ने से क्षेत्र की बिजली व्यवस्था हांफने लगी है। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में हर 15 मिनट पर बिजली ट्रिप कर जा रही है। ट्रिपिंग और कटौती से लोगों की रातों की नींद उड़ गई है।
विज्ञापन

वहीं नगर में फाॅल्ट होने पर तीन से चार घंटे तक का समय आपूर्ति बहाल करने में लग जा रहा है। इससे लोगों में नाराजगी है।
नगर के खजुहा चौराहे पर बृहस्पतिवार की सुबह तीन बजे बिजली का तार टूट गया। मोहल्ले वालों ने जामुनी चौराहा स्थिति उपकेंद्र पर सूचना दी। बावजूद इसके आपूर्ति बहाल करने में चार घंटे का समय लग गया।
विज्ञापन

लाइनमैन संसाधन नहीं होने का कारण बता कर आपूर्ति बहाल नहीं कर पाए। बस स्टेशन के ट्रांसफाॅर्मर के पास रखे कूड़े में बुधवार की देर शाम आ लग गई। लोगों के प्रयास से आग बुझाने पर बिजली आपूर्ति चालू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति के दौरान ट्रीपिंग से लोग झल्ला जा रहे हैं। रात में लो-वोल्टेज के कारण लोग परेशान दिखे। छत पर उमस और घरों में गर्मी से सबसे अधिक परेशान महिलाएं दिखीं। आपूर्ति के दौरान नगर में 18 की जगह 10 घंटे ही बिजली मिल पा रही है।
नगरवासी सुनील मोदनवाल, नाथ पटेल, देवमुनि, सत्राजीत मणि आदि ने कहा कि रात में बार-बार बिजली कटने से पंखे और कूलर बंद हो जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed