{"_id":"699612fcc38c8e9a180ea85d","slug":"the-police-officer-who-grabbed-the-collar-got-a-clean-chit-reports-on-21-deoria-news-c-208-1-deo1032-175264-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कॉलर पकड़ने वाले दरोगा को क्लीन चिट, 21 पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कॉलर पकड़ने वाले दरोगा को क्लीन चिट, 21 पर रिपोर्ट
Thu, 19 Feb 2026 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 19 Feb 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। दरोगा से नोंकझोंक व कॉलर पकड़ने के वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए 21 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं सरेआम युवक का कॉलर पकड़कर खींचने वाले दरोगा को जांच के बाद क्लीन चिट दे दी गई है।
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के डिघवा पौटवा गांव निवासी अब्दुल कादिर पुत्र हदीस सिद्दीकी ने वायरल वीडियो के मद्देनजर थाने पर तहरीर दी।
तहरीर में उन्होंने आरोप लगाया कि गांव में सड़क किनारे उनकी पैतृक जमीन पर बनी बाउंड्री को गांव के ही हुसैन, अबरार, एकलाख, आफताब पुत्रगण मुस्तफा, राशिद हुसैन, अब्दुल मन्नान पुत्र हुसैन, मेराज, सेराज पुत्र अबरार, इम्तेयाज अहमद पुत्र एकलाख, आमिर अंसारी निवासी अबूबकर नगर देवरिया, राज अंसारी निवासी अलीनगर समेत 10 अज्ञात लोगों ने मिलकर तोड़ दिया। पीड़ित के अनुसार 112 नंबर पर सूचना देने के बाद पुलिस ने ताला खुलवाया। 17 फरवरी 2026 को शिकायत की जांच करने पहुंचे दरोगा आनंद कुमार के सामने ही आरोपी फिर से बाउंड्री तोड़ने व कमरे का ताला तोड़ने का प्रयास करने लगे।