फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The pace of filling SIR forms is slow, with many villages not even filling 10 percent of the forms.

Deoria News: एसआईआर फॉर्म भरने की गति धीमी, कई गांवों में 10 प्रतिशत तक भी नहीं भरे फॉर्म

Mon, 24 Nov 2025 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 24 Nov 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
The pace of filling SIR forms is slow, with many villages not even filling 10 percent of the forms.
बघौचघाट। विधानसभा पथरदेवा क्षेत्र में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत चल रही एसआईआर फॉर्म भरने की प्रक्रिया बेहद धीमी हो गई है। क्षेत्र के कई गांवों में अभी तक 10 प्रतिशत फॉर्म भी पूरा नहीं हो पाया, जिससे पुनरीक्षण कार्य की प्रगति प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

महिला मतदाताओं ने बताया कि फॉर्म में मायके के माता या पिता के ईपीआईसी नंबर की मांग की गई है। जिसे जुटाने में उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कई ग्रामीणों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि कुछ बीएलओ समय से गांवों में नहीं पहुंच रहे हैं और सही मार्गदर्शन भी नहीं दे रहे, जिससे फॉर्म भरने की प्रक्रिया और सुस्त हो गई है। हालांकि प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया व समाचार पत्रों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया है, लेकिन जमीनी स्तर पर अभियान की रफ्तार अभी भी मंद है। प्राथमिक विद्यालय मेंदीपट्टी के बीएलओ/ शिक्षामित्र रंजू राय ने बताया कि विद्यालय के दोनों बूथ 303 व 304 पर अब तक 35 प्रतिशत फॉर्म अपलोड कर दिए गए हैं, जबकि 50 प्रतिशत फॉर्म भरे जा चुके हैं, जिन्हें जल्द अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन

क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि यदि स्थिति जल्द नहीं सुधरी तो कई पात्र मतदाताओं के नाम अंतिम सूची से छूट सकते हैं। इस संबंध में बीईओ पथरदेवा पंकज कुमार ने बताया कि सभी कर्मचारी पूरी मेहनत से काम में लगे हैं और विश्वास है कि समय से पहले लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र में अब तक लगभग 23 प्रतिशत एसआईआर फॉर्म भरे जा चुके हैं और प्रतिदिन प्रगति की समीक्षा की जा रही है।प
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed