{"_id":"68a233b6e3ba41f60908efc4","slug":"the-mystery-of-advocate-akashs-death-is-expected-to-be-solved-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-160982-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अधिवक्ता आकाश की मौत की गुत्थी सुलझने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अधिवक्ता आकाश की मौत की गुत्थी सुलझने की उम्मीद
Mon, 18 Aug 2025 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 18 Aug 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। अधिवक्ता आकाश पांडेय की रहस्यमय मौत के मामले में क्राइम ब्रांच ने जांच तेज कर दी है। परिजनों द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही गुत्थी सुलझ जाएगी। कोतवाली क्षेत्र के चंदौली गांव निवासी आकाश पांडेय 25/26 दिसंबर 2024 की रात संदिग्ध हालात में गांव से कुछ दूरी पर घायल मिले थे। इलाज के लिए पहले गोरखपुर और फिर लखनऊ ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई थी।
ब्रह्मभोज के बाद आकाश की मां, भाई व बहन ने एसपी विक्रांत वीर से मुलाकात कर हत्या का आरोप लगाया था। शुरुआत में किसी का नाम सामने नहीं आया, मगर कुछ माह बाद परिजनों ने आकाश के पिता अजय प्रताप पांडेय और कुईया निवासी फुफेरे भाई पीयूष पांडेय पर हत्या का आरोप लगाया।
एसपी ने क्राइम ब्रांच को जांच सौंपी। इंस्पेक्टर टीजे सिंह मामले की पड़ताल कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने आकाश की मां ममता पांडेय, भाई प्रकाश व शिव मणि पांडेय, बहन सौम्या पांडेय, मामा आस्तिक तिवारी और मामी श्रेया तिवारी के लिखित बयान दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन
इन बयानों में आरोप लगाया गया है कि अजय प्रताप पांडेय ने जमीन की लालच में और पीयूष पांडेय ने पत्नी से नाजायज संबंध की शंका में हत्या कराई है
ममता पांडेय ने आरोप लगाया कि पीयूष को शक था कि उसकी पत्नी और आकाश के बीच अवैध संबंध हैं, इसी शक ने उसे हत्या की साजिश में शामिल कर दिया।
क्राइम ब्रांच ने आरोपियों को कई बार पूछताछ के लिए बुलाया है। सूत्र बताते हैं कि जांच में कई अहम साक्ष्य सामने आए हैं, जिससे आरोपियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
इधर, आरोपियों के डर से आकाश की मां, भाई और बहन ने अपना पैतृक घर छोड़ दिया है। फिलहाल पूरा परिवार देवरिया शहर में किराये के मकान में रह रहा है। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर टीजे सिंह ने बताया कि जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।