{"_id":"68d44170cf3410547607b66b","slug":"the-mla-took-a-walk-to-highlight-the-benefits-of-gst-reform-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-163974-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जीएसटी सुधार के लाभ बताने के लिए विधायक ने की पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जीएसटी सुधार के लाभ बताने के लिए विधायक ने की पदयात्रा
Thu, 25 Sep 2025 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 25 Sep 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जीएसटी सुधार का लाभ जानने के लिए सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने बुधवार को शहर के बाजारों में पदयात्रा कर व्यापारियों और ग्राहकों से बात की। उत्पादों की नई जीएसटी दरों के बारे में जानकारी ली। ग्राहकों से वार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने दशहरा से पहले ही लोगों को दीपावली का उपहार दे दिया है।
पदयात्रा के दौरान सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने शहर के सुभाष चौक पर पहुंचे, जहां दुकानदारों व आमजन ने विधायक का स्वागत किया। घटी जीएसटी बढ़ा व्यापार, धन्यवाद मोदी सरकार जैसे नारे लगाए गए।
जीएसटी पर संवाद में व्यापारियों ने ग्राहकों को पूरा लाभ देने का वादा किया। विधायक ने कहा कि जीएसटी में जो सुधार हुआ है उससे आमजन व व्यापारी सब खुश हैं।
विज्ञापन
इस दौरान रमेश वर्मा, प्रेम अग्रवाल, संजू सोनी, सौरभ तिवारी, अजय शाही, रविंद्र राव व अंविकेश पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।