{"_id":"623a063e235a4b67a4381bf9","slug":"the-miscreants-snatched-money-and-mobile-phone-from-the-woman-deoria-news-gkp430714690","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से बदमाशों ने रुपये और मोबाइल फोन छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से बदमाशों ने रुपये और मोबाइल फोन छीना
विज्ञापन

देसही देवरिया। महुआडीह थाना क्षेत्र के हरैया गांव के पास मंगलवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने महिला से 40 हजार रुपये और मोबाइल फोन छीन लिया।
महुआडीह के हेतिमपुर चौकी क्षेत्र के हरैया गांव की आयशा खातून मंगलवार को क्षेत्र के बरवां मीरछापर चौराहा स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा से रुपये निकालकर गांव जा रही थीं।
करीब चार बजे वह टेंपो से अपने गांव के मोड़ पर उतरीं। उसी बीच बाइक सवार दो बदमाश उनके पास पहुंचे। बदमाशों ने उन्हें बाइक से घर छोड़ने की बात कहीं। महिला घबरा गई। अभी वह कुछ समझ पाती कि बदमाश उनके हाथ से बैग छीन कर फरार हो गए। उसमें 40 हजार रुपये, मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड था। एसओ विपिन मलिक ने कहा कि जांच की जा रही है।