फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The miscreants snatched 50 thousand after beating the gas agency owner

Deoria News: गैस एजेंसी मालिक की पिटाई कर बदमाशों ने छीने 50 हजार

Thu, 06 Jul 2023 11:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
The miscreants snatched 50 thousand after beating the gas agency owner
बदमाशों के पिटाई से घायल अरूण तिवारी
पुलिस ने दी दबिश, नहीं मिले बदमाश, राॅड और लोहे के कड़े से पीटा
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
सलेमपुर। एक गैस एजेंसी मालिक की बृहस्पतिवार की शाम पिटाई कर दो बदमाशों ने उनके जेब में रखे 50 हजार रुपये छीन लिए। पीड़ित ने डायल 112 नंबर को सूचना दी और कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने बदमाशों के घर दबिश दी, लेकिन वह फरार हो गए। वहीं घायल का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर में कराया गया।

नगर के लोहिया नगर निवासी अरुण कुमार तिवारी का सहजौर चौराहे पर गैस एजेंसी है। वह बृहस्पतिवार शाम अपने गैस गोदाम से बाइक से घर लौट रहे थे। आरोप है कि वह अभी सलेमपुर पहुंचे थे कि बाइक सवार दो बदमाशों ने रोका और राड और लोहे के कड़े से पिटाई शुरू कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गए। इसके बाद बदमाश उनके पाकेट में रखे 50 हजार रुपये निकाल कर फरार हो गए। कुछ देर बाद होश में आने पर गैस एजेंसी मालिक ने डायल 112 नंबर पर फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस बदमाशों की तलाश में दबिश दी, लेकिन नहीं मिले। कोतवाल गोपाल पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed