{"_id":"68bb3d8f7475a6074e0e95d1","slug":"the-miscreants-ran-away-after-snatching-85-thousand-rupees-from-the-woman-deoria-news-c-208-1-deo1010-162474-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: महिला से 85 हजार रुपये छीन कर भागे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: महिला से 85 हजार रुपये छीन कर भागे बदमाश
Sat, 06 Sep 2025 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 06 Sep 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
छिनैती का केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापपुर/भाटपाररानी। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के मैरवा-प्रतापपुर मार्ग पर एक पुलिया के पास बृहस्पतिवार की दोपहर में बैंक से रुपये निकल कर ई-रिक्शा से घर आते समय एक महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने 85 हजार रुपये व मोबाइल छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश बिहार सीमा की ओर भाग गए। महिला ने शाम को थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस छिनैती का केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम बासोपट्टी निवासी रिंकी देवी पत्नी अजीत शर्मा अपनी चचेरी सास के साथ मैरवा गई थींं। रिंकी ने बैंक से 85 हजार रुपये निकाल कर ई-रिक्शा से सास के साथ पर्स में रुपये रखकर घर आ रही थीं। बदमाश महिला के पीछे बैंक से ही लगे थे।
ई-रिक्शा से जब महिला बनकटा जगदीश के पास पुलिया पर पहुंची तो बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मार कर महिला से पर्स व मोबाइल छीन कर बिहार की तरफ भाग गए। थानाध्यक्ष कपिल देव चौधरी ने बताया कि वारदात की जानकारी होने पर पुलिस अज्ञात बदमाशों पर छिनैती का केस दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है।