फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The Minister of State played Holi with flowers with the workers

Deoria News: राज्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं संग खेली फूलों की होली

Mon, 02 Mar 2026 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 02 Mar 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
The Minister of State played Holi with flowers with the workers
सलेमपुर में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में फाग गीत गाते देवरिया सांसद शशांक म​णि त्रिपाठी साथ म
सलेमपुर। सिंचाई विभाग के डाक बंगला परिसर में रविवार को आयोजित होली मिलन समारोह में राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ फूलों की होली खेलकर उत्सव का आनंद लिया। कार्यक्रम में रंग, गुलाल और फूलों की खुशबू के बीच उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।
विज्ञापन

समारोह में सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी, सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी तथा बरहज विधायक दीपक मिश्रा ‘शाका’ भी शामिल हुए। इस दौरान सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने फाग गीत प्रस्तुत कर माहौल को पूरी तरह होलीमय बना दिया, जिस पर मौजूद लोग झूमने को मजबूर हो गए। कार्यक्रम में भोजपुरी लोकगायकों द्वारा प्रस्तुत फाग गीतों ने समां बांध दिया। पारंपरिक होली गीतों पर जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता थिरकते नजर आए तथा एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमरेश सिंह ‘बबलू’, जटाशंकर दुबे, अभय तिवारी, अशोक पांडेय, राजीव मिश्रा, बलबीर सिंह ‘दादा’, ललन सिंह, बलबीर गुप्ता तथा पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेश सिंह ‘मंटू’ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सब भेदभाव मिटा देता है होली का त्योहार
श्री नारायण प्रसाद शाही आदर्श इंटर कॉलेज के खेल मैदान में रविवार को रंग, उमंग और उत्साह का संगम देखने को मिला। क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र चौरसिया के नेतृत्व में आयोजित भव्य होली मिलन समारोह में जनप्रतिनिधियों और आमजन ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। फाग गीतों की मधुर स्वर लहरियों से पूरा मैदान सराबोर रहा। समारोह के मुख्य अतिथि सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का पर्व है, जो सभी भेदभाव मिटाकर लोगों को एक सूत्र में बांधता है। उन्होंने सभी से आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की। विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने कहा कि होली भारतीय संस्कृति की जीवंत पहचान है। यह पर्व समाज को जोड़ने और आपसी रिश्तों को मजबूत करने का संदेश देता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रंगों का यह त्योहार सभी के जीवन में खुशियां और समृद्धि लाए। समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, भाटपार रानी विधायक सभा कुंवर, एमएलसी डॉ रतन पाल सिंह तथा नगर पंचायत बरियारपुर के अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश राजभर सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। लोक गायक राकेश तिवारी, नागेन्द्र उजाला, बलराम बाली, बलजीत यादव तथा हास्य कलाकार सुनील यादव ने फगुआ गाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed