फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The matter of Hathua-Bhatni railway line was raised in the House.

Deoria News: हथुआ-भटनी रेल लाइन का मामला सदन में उठा

Sun, 07 Dec 2025 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 07 Dec 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
The matter of Hathua-Bhatni railway line was raised in the House.
चखनी घाट पर बने पिलर। संवाद 
बघौचघाट/भटनी। क्षेत्र में करीब 17 वर्षों से अधर में लटकी हथुआ-भटनी रेल लाइन की परियोजना एक बार फिर चर्चा में है। 48.64 किलोमीटर लंबे इस रेल खंड के लिए बिहार के गोपालगंज जिले में भूमि अधिग्रहण का कार्य लगभग पूरा कर हो चुका है। देवरिया में विरोध के चलते कार्य ठप है। गोपालगंज के सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन ने इस मुद्दे को लोकसभा में भी उठाया। वहीं भोरे के विधायक व बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री अनिल कुमार ने बिहार विधानसभा में भी मुद्दा उठाया है।
विज्ञापन

यह परियोजना लालू प्रसाद यादव ने रेल मंत्री रहते हुए 2005-06 में स्वीकृत करते हुए शिलान्यास भी किया था। वर्ष 2007 में बिहार के गोपालगंज जिले के भोरे प्रखंड के बखरिया गांव के पास पहला पुल और विजयीपुर प्रखंड के चखनी घाट पर दूसरा पुल बनना शुरू हुआ था। इस परियोजना पर अब तक 277.13 करोड़ रुपये खर्च भी किए जा चुके हैं। लगभग 31 किलोमीटर तक रेल लाइन से जुड़े अधिकांश कार्य पूरे कर लिए गए हैं।
विज्ञापन





गोपालगंज के सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन ने बीते बृहस्पतिवार को लोकसभा में भी हथुआ-भटनी रेल लाइन के अधूरे कार्य को पूरा कराने की मांग की थी। वहीं भोर के विधायक व बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री अनिल कुमार ने भी अपने सदन में इसे उठाते हुए इस पर यूपी सरकार से मदद की अपील कर मामले को गरमा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed