{"_id":"696298e6ed607415c104c8d3","slug":"the-match-between-bihar-police-and-ghazipur-ended-in-a-draw-deoria-news-c-208-1-deo1009-172239-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बिहार पुलिस और गाजीपुर का मैच हुआ ड्रॉ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बिहार पुलिस और गाजीपुर का मैच हुआ ड्रॉ
Sat, 10 Jan 2026 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 10 Jan 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। बैतालपुर नगर पंचायत स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के पीछे खेल ग्राउंड पर शनिवार को फूलमती देवी राज्य स्तरीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया।
यह मैच बिहार पुलिस और गाजीपुर की टीमों के बीच हुआ, जिसमें दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को रोमांच से भर दिया। निर्धारित समय तक स्कोर 1-1 की बराबरी पर समाप्त होने के कारण निर्णायक मंडल ने रविवार को पुनः मैच कराने का निर्णय लिया। इस मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि सपा नेता अजय कुमार सिंह और पिंटू तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व अध्यक्ष बीआरडी पीजी कॉलेज संतोष श्रीवास्तव एवं कवियत्री भावना द्विवेदी ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की। खेल की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक रुख अपनाया। पहले हाफ के शुरुआती क्षणों में गाजीपुर की खिलाड़ी करिश्मा ने बेहतरीन मूव बनाते हुए शानदार गोल दागा और अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। गोल के बाद गाजीपुर की टीम का मनोबल ऊंचा नजर आया और उन्होंने लगातार आक्रमण जारी रखा। वहीं बिहार पुलिस की टीम ने भी बराबरी के लिए कई प्रयास किए, लेकिन गाजीपुर की मजबूत डिफेंस और गोलकीपर ने सभी हमलों को नाकाम कर दिया। पहले हाफ के शेष समय में कोई अन्य गोल नहीं हो सका।
विज्ञापन
दूसरे हाफ में बिहार पुलिस की टीम ने खेल की गति तेज कर दी और लगातार दबाव बनाना शुरू किया। अंतिम क्षणों में बिहार पुलिस की नेहा शर्मा ने अवसर का पूरा लाभ उठाते हुए सटीक गोल कर मुकाबले को 1-1 की बराबरी पर ला दिया।