फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   High-tension wire snapped; discovered after four hours.

Deoria News: हाईटेंशन तार टूटा, चार घंटे बाद चला पता

Tue, 06 Oct 2026 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 06 Oct 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
High-tension wire snapped; discovered after four hours.
रामपुर कारखाना। हल्की हवा और बारिश के बीच 33 हजार वोल्ट की मेन लाइन का तार टूटकर गिरने से पांडेयचक उपकेंद्र की आपूर्ति ठप हो गई। करीब चार घंटे की पेट्रोलिंग के बाद बलटिकरा में तार टूटने का पता चला। इसके बाद अवर अभियंता इरफानुल्लाह अंसारी की देखरेख में लाइनमैन मरम्मत कार्य में जुट गए। देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर करीब एक बजे अचानक तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई। इस दौरान कसया ट्रांसमिशन से आई मुख्य लाइन का तार बलटिकरा में टूटकर गिर गया। इससे देसही देवरिया के इमलिया और रामपुर कारखाना के पांडेयचक उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। बिजली गुल होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन


करीब तीन घंटे बाद इमलिया विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति बहाल कर दी गई, लेकिन पांडेयचक उपकेंद्र की बिजली चालू नहीं हो सकी। इसके बाद बिजली निगम की टीम ने लाइन की पेट्रोलिंग शुरू की। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद बलटिकरा में मुख्य लाइन का तार टूटकर गिरा मिला। इसके बाद लाइनमैन मौके पर पहुंचे और तार जोड़ने का काम शुरू किया। देर शाम तक पांडेयचक उपकेंद्र से आपूर्ति बहाल नहीं हुई। इस संबंध में अवर अभियंता इरफानुल्लाह कुरैशी ने बताया कि बलटिकरा में दोपहर को मेल लाइन का तार गिर गया था। मरम्मत कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला शैली मेें हेडिंग समेत 100 शब्द में खबर बनाए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed