फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The martyr's funeral in tears

नम आंखों से दी शहीद को अंतिम विदाई

Thu, 31 Mar 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Thu, 31 Mar 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
The martyr's funeral in tears
नक्सली हमले में शहीद देव‌र‌िया के लाल का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। दंतेवाड़ा(छत्तीसगढ़) में बुधवार शाम नक्सली हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवान देवेंद्र चौरसिया का बृहस्पतिवार देर शाम पैतृक गांव जिगिना बाजार में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। उनके भतीजे शुभम(06) ने मुखग्नि दी। 
विज्ञापन


देवेंद्र का पार्थिव शरीर लेकर सीआरपीएफ के अधिकारी हेलिकॉप्टर से गोरखपुर पहुंचे। यहां से सड़क मार्ग से रामपुर कारखाना क्षेत्र स्थित पैतृक गांव जिगिना बाजार लाया गया। यहां पहले से मौजूद सैकड़ों लोग पार्थिव शरीर देखते ही फफक पड़े।
विज्ञापन


इसके बाद गांव के बाहर स्थित पोखरे पर शहीद का अंतिम संस्कार हुआ। इससे पूर्व सीआरपीएफ के डीआईजी एससी पराशर, कमांडेंट संजय कुमार, डीएम अनिता श्रीवास्तव, एसपी प्रभाकर चौधरी ने शहीद को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी : डीआईजी ः सीआरपीएफ के डीआईजी एससी पराशर ने शहीद की पत्नी संगीता से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि देवेन्द्र की कुर्बानी बेकार नहीं जायेगी।

नक्सलियों का मुंहतोड़ जबाब दिया जाएगा। सीआरपीएफ शहीद के परिवार के साथ खड़ा है। इस दौरान उन्होंने शहीद की पत्नी को पचास हजार रुपये नगद दिए और नौकरी से लेकर हर संभव मदद का वादा किया।


वहीं डीएम, एसपी ने शहीद के पिता हरिगोविंद चौरसिया से बात कर हर संभव मदद की बात कही। दोनों ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा देेश आप के साथ है। 

विधायक शहीद के परिवार को 50 हजार रुपये देंगे ः शहीद देवेंद्र चौरसिया के परिवार को विधायक शाकिर अली ने 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद का भरोसा दिलाया है।

जिला पंचायत सदस्य परवेज आलम ने बताया कि देवेंद्र की शहादत पर इलाके के लोगाें को गर्व है। पीड़ित परिवार की मदद के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से बात की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed