{"_id":"6b0489a2de1df7b6320155d4","slug":"liquor-destroyed-by-court-order-deoria-news-c-208-1-deo1049-197343-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: न्यायालय के आदेश पर 20 लाख की शराब नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: न्यायालय के आदेश पर 20 लाख की शराब नष्ट
Tue, 24 Nov 2026 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 24 Nov 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
श्रीरामपुर। थाना परिसर में सोमवार को आबकारी अधिनियम से संबंधित 47 मामलों में बरामद 5438.4 लीटर शराब नष्ट की गई। इसकी अनुमानित कीमत 20 लाख आठ हजार रुपये थी। न्यायालय के आदेश पर जेसीबी से गड्ढा खोदकर शराब की पेटियां, गैलन और शीशियां उसमें डालकर नष्ट की गईं। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई।
पुलिस विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कक्ष संख्या-19 के 17 नवंबर के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। वर्ष 2024, 2025 और 2026 में दर्ज 47 मामलों में शराब बरामद की गई थी। मालखाने से शराब निकलवाकर नमूने सुरक्षित रखे गए। इसके बाद शेष शराब गड्ढे में डालकर मिट्टी से ढक दी गई।
नष्ट की गई शराब में 20 लीटर कच्ची शराब, 3809.9 लीटर देसी शराब, 1589 लीटर अंग्रेजी शराब और 19.5 लीटर बीयर शामिल थी। कार्रवाई एसपी अभिजित आर शंकर के निर्देशन में हुई। इस दौरान न्यायालय के फौजदारी लिपिक अंजनी श्रीवास्तव, सीओ भाटपाररानी मनोज कुमार, प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार और स्थानीय गवाह कृष्णा गौड़ व हरेंद्र यादव मौजूद रहे।