फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The LPG crisis is not subsiding, and crowds have been gathering at warehouses since morning.

Deoria News: आपूर्ति विभाग और पुलिस की टीम ने कई रेस्टोरेंट पर मारा छापा, सिलिंडर जब्त

Fri, 20 Mar 2026 02:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
The LPG crisis is not subsiding, and crowds have been gathering at warehouses since morning.
सलेमपुर क्षेत्र के एक गैस गोदाम में स्टाक की जांच करती तहसीलदार अलका सिंह। संवाद - फोटो : Samvad
बरहज/भलुअनी। पिछले कुछ दिनों से रसोई गैस सिलिंडर को लेकर चल रही गहमा गहमी के बीच रसोई गैस की कालाबाजारी भी बढ़ गई है। शिकायत पर बृहस्पतिवार को आपूर्ति निरीक्षक ने पुलिस के साथ कई रेस्टोरेंट पर छापा मारा। वहां से रसोई गैस सिलिंडर जब्त किया गया। इस कार्रवाई से पूरे दिन खलबली मची रही।
विज्ञापन

आपूर्ति निरीक्षक संजीव त्रिपाठी की अगुवाई में पुलिस टीम ने भलुअनी स्थित एक मिठाई की दुकान पर छापा मारा। टीम को देख चौराहे पर खलबली मच गई। मिठाई आदि दुकानों के शटर गिरने लगे। टीम ने एक दुकान से चूल्हे पर लगे दो रसोई गैस सिलिंडर, जबकि कुछ खाली सिलिंडर जब्त किए। इसके बाद बरहज में एक दुकान पर भी छापा मारा गया। वहां एक भरा और पांच खाली सिलिंडर पाया गया। इसके अलावा एक जगह अधिकारियों ने बड़े सिलिंडर से छोटे सिलिंडर में गैस रिफिलिंग करते हुए भी पकड़ा।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि जब से गैस सिलिंडरों की किल्लत हुई है तब अनुसार कुछ दुकानों पर ब्लैक में 1500-2000 रुपये में रसोई गैस सिलिंडर मिल जा रहे हैं। एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी ने बताया कि शिकायत पर कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो जगहों से 34 अवैध रसोई गैस सिलिंडर बरामद : भाटपार रानी संवाद के अनुसार, नगर में बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार अभिजीत प्रताप सिंह, सुशील तिवारी और क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक दुर्गानंद यादव के नेतृत्व में आपूर्ति विभाग की टीम ने छापा मारा। इस दौरान दो जगहों से 34 रसोई गैस सिलिंडर बरामद किया गया।
प्रशासन की टीम ने पहले नगर के बेलपार चौराहे पर स्थित रिफिलिंग करने वाले मुसाफिर प्रजापति के यहां छापा मारा। यहां से टीम ने 20 घरेलू खाली गैस सिलेंडर बरामद किया। इसके बाद टीम नगर के विंध्यवासिनी कॉलोनी स्थित शैलेश मद्धेशिया के यहां छापा मारा। जहां से 12 घरेलू गैस सिलिंडर जिसमें दो भरा हुआ था और दो कॉमर्शियल सिलिंडर बरामद किया।

क्षेत्रीय खाद्य पूर्ति निरीक्षक दुर्गानंद यादव ने बताया कि दो जगहों से 34 अवैध रसोई गैस सिलिंडर बरामद किया गया है। इसकी रिपोर्ट तैयार कर जिला प्रशासन को भेजी जा रही है। इस टीम में पूर्ति निरीक्षक सनी देओल, संदीप सिंह, दिलीप कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed