{"_id":"69bc6865603616c09107aeff","slug":"the-lpg-crisis-is-not-subsiding-and-crowds-have-been-gathering-at-warehouses-since-morning-deoria-news-c-208-1-deo1011-177381-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: रसोई गैस का कम नहीं हो रहा है संकट सुबह से ही गोदामों पर उमड़ रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: रसोई गैस का कम नहीं हो रहा है संकट सुबह से ही गोदामों पर उमड़ रही भीड़
विज्ञापन
देवरिया। रसोई गैस बुकिंग के लिए एजेंसी गोदाम पर लगी कतार। होम डिलीवरी। संवाद
- फोटो : samvad
देवरिया। जिले में रसोई गैस का संकट कम होने का नाम नहीं ले रहा है। हालात यह है कि उपभोक्ता सुबह होते ही गैस गोदामों और एजेंसियों के बाहर पहुंच जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें आसानी से सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। लंबी कतारों में घंटों खड़े रहने के बाद भी कई लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। कहीं दूसरे के नाम पर लोग सिलिंडर उठा ले रहे हैं तो कहीं ई केवाईसी के लिए लोग भटक रहे हैं।
देवरिया शहर की सभी एजेंसियों पर सुबह से ही लोग जुटने लगते हैं। गोदाम के बाहर लोग इस उम्मीद में पहुंच रहे हैं कि शायद सिलिंडर उपलब्ध रहने पर तत्काल पासबुक पर बुकिंग कर भरा हुई सिलिंडर मिल जाए। वहीं केवाईसी कराने और रिफिल बुक कराने को एजेंसियों पर भी लंबी-लंबी कतार लग रही है। आशा गैस सर्विस और देवरिया गैर सर्विस पर हर दिन भीड़ जुट रही है।
यही हालत ग्रामीण क्षेत्र की गैस एजेंसियों पर है। हर जगह सुबह से ही भीड़ जुटनी शुरू हो जा रही है। महिलाएं, बुजुर्ग और युवा सभी सिलिंडर लेने के लिए लाइन में लगे दिखाई दे रहे हैं।