फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The Lathia Salar procession took place on the eighth of Moharram with great pomp and show.

Deoria News: मोहर्रम की आठवीं को शान-ओ-शौकत के साथ निकला लठिया सालार जुलूस

Fri, 28 Jul 2023 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 28 Jul 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
The Lathia Salar procession took place on the eighth of Moharram with great pomp and show.
मोहर्ररम के आठवी पर अबुबकर नगर मुहल्ले से निकला लठीया सलार का जुलूस।संवाद
देवरिया। मोहर्रम की आठवीं तारीख को लठिया सालार का जुलूस बृहस्पतिवार को निकाला गया। शहर के अबूबकर नगर के अमन गेट से प्रारंभ होकर यह प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। कलाकारों ने शानदार करतब दिखाकर लोगों को हैरत में डाल दिया। प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि एवं बांस देवरिया के मौलाना हामिद रजा ने सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया। हाजी जफर मंसूर के संयोजन में जुलूस दिन के दो बजे से निकला। यह जुलूस रेलवे स्टेशन रोड होते हुए रामेश्वर लाल चौराहा, मोतीलाल रोड, तहसील रोड होते हुए अमन गेट पर ही समाप्त हुआ। युवाओं ने इसमें बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और करतब भी दिखाए। अखाड़ा में करतब और कला का शानदार प्रदर्शन किया गया। इस बीच जुलूस में लगे नारा-ए-तकबीर से पूरा इलाका गूंज उठा। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस चप्पे-चप्पे पर मौजूद रही। पुलिस की टुकड़ी जुलूस के पीछे चलती रही। लाठी-डंडा से युवाओं ने बनेठी आदि कलाओं का शानदार प्रदर्शन किया। जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। इसमें ज़फर महबूब, हाजी इमरान खान ,जावेद अहमद सिद्दीकी, जफर महफूज, आजम खां उर्फ राजा, अफसर जमाल चिश्ती, शहबाज, प्रिंस, झुनझुन उर्फ अनवर, मीनू भाई, आरिफ मसरूर, ग्यासुद्दीन आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed