{"_id":"680155ce07b2756619036b95","slug":"the-last-rites-of-a-woman-and-a-young-man-were-performed-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-151754-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: महिला व युवक का हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: महिला व युवक का हुआ अंतिम संस्कार
Fri, 18 Apr 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 18 Apr 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। सलेमपुर के महदहा चौराहे पर सड़क हादसे में बेहरा डाबर गांव की रहने वाली महिला और युवक की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार को शव गांव पहुंचने पर दोनों परिवारों में चीत्कार मच गई।
दोनों शवों की अर्थी जब एक साथ निकली तो ग्रामीणोत्कीके आंखों से आंसू गिरने लगे। बाद में छोटी गंडक नदी घाट पर क्षेत्रीय विधायक व अन्य लोगों ने दोनों को अंतिम विदाई दी। साथ ही पीड़ित परिजनों को ढांढ़स बंधाया। हर संभव मदद का आश्वासन दिया। भटनी के बेहरा डाबर गांव निवासी धनंजय पांडेय की पत्नी तारा देवी अपनी बेटी शिखा के साथ इलाज कराने सलेमपुर गई थीं। इलाज के बाद मां-बेटी गांव के विनय शर्मा की बाइक से घर लौट रही थीं। महदहा चौराहे पर तेज रफ्तार कार उन्हें रौंदते हुए निकल गई। इसमें तारा देवी और विनय शर्मा की मौत हो गई। जबकि बेटी शिखा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद जब तारा देवी और विनय का शव गांव लाया गया तो चारों तरफ चीत्कार मच गई। परिजन शव से लिपट दहाड़े मार कर रोने लगे। यह मंजर देख मौके पर मौजूद लोगों के आंखों से आंसू टपकने लगे।
विज्ञापन
बाद में विधायक सुरेंद्र चौरसिया, जिला पंचायत सदस्य अजित सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित मिश्र, जेपी मिश्र आदि ने परिजनों को सांत्वना दी और शव को अंतिम संस्कार करने की अपील की।
बेहरा डाबर गांव स्थित छोटी गंडक नदी तट पर दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।