फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The last farewell of friends took place together, the funeral pyre of one was burnt and the other was laid to rest.

Deoria News: साथ हुई दोस्तों की अंतिम विदाई, एक की जली चिता तो दूसरा सुपुर्द-ए-खाक

Sun, 01 Sep 2024 05:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 01 Sep 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
The last farewell of friends took place together, the funeral pyre of one was burnt and the other was laid to rest.
तरकुलवा थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव के मृतक साहिल के रोते बिलखते परिजन।
तरकुलवा। सड़क हादसे में हुई दो जिगरी दोस्तों की मौत के बाद शनिवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद जब उनका शव गांव पहुंचा तो घर वालों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। परिवार वालों की सिसकियों ने गांव के लोगों की आंखें नम कर दी। हर कोई नम आंखों से उनको विदा किया। गांव के पास छोटी गंडक नदी के तट पर एक की चिता जली तो दूसरे को जनाजे की नमाज के बाद कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव के रहने वाले दिलीप अपने पट्टीदारी की अस्पताल में भर्ती चाची को भोजन देने के लिए साहिल के साथ मेडिकल कॉलेज गोरखपुर जा रहे थे। वह गौरी बाजार थाना क्षेत्र के सिरजम के पास पहुंचे थे कि एक अनियंत्रित पिकअप ने उनको टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। इसकी सूचना जब देर रात में गांव पहुंची तो दिलीप की पत्नी दुर्गावती और साहिल की मां जरीना की चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। दो नौजवानों की मौत से गांव में शनिवार को चूल्हे तक नहीं जले। हर कोई नियति को कोस रहा था कि भगवान को इतना अनर्थ नहीं करना चाहिए। दिलीप अपने परिवार का एकमात्र सहारा था, उसके दो बच्चे थे और गांव के ही बगल में एक टेंट वाले के वहां काम करके अपने परिवार का खर्च चलाता था। वहीं, साहिल सत्यप्रकाश विवेकानंद इंटर कॉलेज मुसहरी में कक्षा 12 का छात्र था। वह पढ़कर घर-परिवार के लिए कुछ करना चाहता था, लेकिन नियति के आगे वह हार गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed