फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The land of South Khadar of Kaparwar village will also be acquired

Deoria News: कपरवार गांव के दक्षिण खादर की जमीन का भी होगा अधिग्रहण, राजपत्र में जारी है किसानों का नाम

Sun, 16 Jul 2023 11:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
The land of South Khadar of Kaparwar village will also be acquired
मेहरौना बाॅर्डर तक बनेगा फोरलेन, बरहज के शामिल हैं 24 गांव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के कपरवार से मेहरौना बाॅर्डर तक एनएच विभाग 227 ए की ओर से फोरलेन बनाया जाएगा। जारी राजपत्र में कपरवार गांव के दक्षिण खादर की जमीन के स्वामियों का नाम आया है। जिसे लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। गांव के बाहर से बाईपास निकाले जाने की कवायद की जा रही है। फिलहाल राजपत्र में नाम आने से लोगों में हर्ष है।
कपरवार से मेहरौना बाॅर्डर के कुंडौली तक 10 मीटर चौड़ा फोरलेन सड़क का निर्माण किया जाना है। सात मीटर चौड़े मार्ग पर विभाग ने मध्य सड़क से दोनों तरफ 11-11 मीटर तक चिह्नांकन कराया है। जिससे मुख्य सड़क पर फोरलेन बनने की कवायद चल रही थी। लेकिन चार दिन पूर्व जारी राजपत्र में कपरवार गांव के दक्षिण खादर के जमीन वाले किसान अखिलेश सिंह, शत्रुध्न सिंह, मुन्ना, श्रवण गुप्त, ज्ञान सिंह, गोपाल, सेतु सिंह आदि सहित दर्जनों किसानों के नाम शामिल हैं। जिनका भूमि अर्जन किया जाएगा। जारी किए गए पत्र को लेकर उग्रसेन सेतु से अंबेडकर पार्क के रास्ते गांव के दक्षिण से बाइपास निकाले जाने की कवायद की जाने लगी है। लोगों द्वारा मुख्य सड़क के हद तक चौड़ीकरण कर बाइपास निकाले जाने की बात कही जा रही है। तत्कालीन जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में 50 लाख से अधिक के बजट वाले परियोजना की समीक्षा की गई थी। हुई देरी को लेकर पूर्व डीएम तल्ख होते हुए चेतावनी भी दिए थे।
विज्ञापन

एनएच विभाग ने सड़क निर्माण कार्य का चार्ज दो माह पूर्व पीआईओ को दे दिया है। सड़क निर्माण कराया जाएगा। एनएच के एक्सईएन नूर मोहम्मद ने बताया कि रामजानकी मार्ग का कार्य पीआईओ द्वारा कराया जाएगा। जिसे उन्हें सौंप दिया गया है। भूमि अर्जन की प्रक्रिया किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed