फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The laborer who went to bathe in the pond died due to drowning

Deoria News: तालाब में स्नान करने गए मजदूर की डूबने से मौत

Sun, 16 Jul 2023 11:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
The laborer who went to bathe in the pond died due to drowning
रातभर मशक्कत के बाद गोताखोरों की मदद से पुलिस ने शव किया बरामद
विज्ञापन

देवरिया। रामपुर कारखाना क्षेत्र में एक मजदूर तालाब में स्नान करते समय डूब गया। जब वह घर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रात भर मशक्कत के बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव बरामद किया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव निवासी शैलेश प्रसाद 30 वर्ष मजदूरी का काम करता था। शनिवार शाम वह मजदूरी करके घर लौटा और तालाब में नहाने चला गया। नहाने के दौरान वह तालाब में ही डूब गया। जब देर रात तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तालाब किनारे उसका कपड़ा पड़ा देखकर परिजन अनहोनी की आशंका से सकते में आ गए। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रताप राय और पुलिस कर्मियों ने गोताखोरों की मदद से शैलेष की तलाश शुरू की। रातभर कड़ी मशक्कत के बाद रविवार सुबह तालाब से उसका शव पुलिस ने बरामद किया। मौत की जानकारी मिलते ही परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed