{"_id":"69d5586c7bb4e2abad05e4e0","slug":"the-killers-of-the-lawyer-have-not-been-arrested-yet-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-178858-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अधिवक्ता के हत्यारोपियों की अब तक नहीं हुई गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अधिवक्ता के हत्यारोपियों की अब तक नहीं हुई गिरफ्तारी
विज्ञापन
बरहज। लक्ष्मीपुर गांव में चकनाली पर सड़क बनाए जाने के विवाद में अधिवक्ता बिजेंद्र सिंह की मौत के मामले में पुलिस ने पांच ज्ञात और आठ अज्ञात पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उधर, मंगलवार को केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान भी पूर्व अध्यक्ष के घर पहुंचे और परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।
दोपहर बाद केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान अधिवक्ता के लक्ष्मीपुर स्थित पैतृक आवास पर पहुंचे। केंद्रीय मंत्री ने अधिवक्ता के पुत्र सिद्धार्थ सिंह से घटना के बारे में विस्तृत जानकारी लिया।
सिद्धार्थ ने बताया कि इस प्रकरण में पुलिस ने प्राथमिकी तो दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। करीब 15 मिनट रहे केंद्रीय मंत्री ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
परिजनों और ग्रामीणों ने गांव में कराए गए विकास कार्यों में भी भारी अनियमितता की शिकायत की। इस पर उन्होंने जांच टीम गठित कराकर कराए गए कार्यों आदि का सत्यापन कराने का आश्वासन दिया।