फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The joy of marriage turned into sorrow...family members in shock

Deoria News: गम में तब्दील हुई शादी की खुशियां...सदमे में परिजन

Wed, 10 Sep 2025 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 10 Sep 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
The joy of marriage turned into sorrow...family members in shock
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनूघाट। जिस घर में शादी की तैयारी धूमधाम से चल रही थी, उसी घर में अब मातम छाया है। तीन दिन पहले वाहन की चपेट में आने से रेस्टोरेंट संचालक की मौत के बाद से ही पूरा परिवार सदमे से उबर नहीं पा रहा है।
परिवार के सपने पूरी तरह से टूट गए। बेटे की मौत मां-बाप सदमे हैं तो दो बहनों और एक भाई के आंखों के आंसू सूख नहीं रहे हैं। घर पर संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के सोंदा वार्ड निवासी शुभम मिश्र (27) पुत्र जितेंद्र मिश्र छह माह से रुद्रपुर रोड के पास एक रेस्टोरेंट चलाते थे। रविवार की रात करीब 11 बजे वह अपना रेस्टोरेंट बंद कर बाइक से घर जा रहे थे। जिला कारागार के अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा गिरी। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने उन्हें आननफनन में मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शुभम मिश्र दो भाइयों ने बड़ा था। छोटा भाई शिवम महराष्ट्र के एक निजी कंपनी में काम करता है। बेटे की मौत के बाद परिवार सदमे में है।

मंगलवार को मां रेनू मिश्र, पिता जितेंद्र, बहन जन्हवी, अद्विविका भाई शिवम का रो-रो कर बुरा हाल है। परिवार वालों के मुताबिक, शुभम मकी शादी नवंबर में होने थी। तैयारियां जोरो पर थीं, मगर अब पूरा परिवार गम में डूबा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed