{"_id":"6925ec6aaf63af901607cd64","slug":"the-jewellery-market-is-booming-lightweight-jewellery-is-the-first-choice-deoria-news-c-208-1-deo1009-168762-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: आभूषण बाजार में तेजी हल्के गहने पहली पसंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: आभूषण बाजार में तेजी हल्के गहने पहली पसंद
Tue, 25 Nov 2025 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 25 Nov 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
मालवीय रोड की एक आभूषण की दुकान पर गहने पसंद करतीं महिलाएं, फोटो संवाद
देवरिया। सहालग में आभूषण बाजार में तेजी आ गई है। आभूषण की दुकानों पर ग्राहकों की भरमार है। नए डिजायन के हल्के आभूषण की मांग बढ़ गई है। इससे सराफा बाजार में रौनक है।
शादी-विवाह का मौसम शुरू होते ही बाजार में तेजी आ गई है। कपड़ा से लेकर बर्तन और आभूषण बाजार हर जगह तेजी का माहौल है। सर्राफा बाजार में वर- वधू के आभूषण खरीदने के लिए लोग उमड़ रहे हैं। परंपरागत से लेकर ब्रांडेड शोरूम तक हर जगह ग्राहक दिख रहे हैं। इस समय सोने के भाव में दीपावली के मुकाबले रेट डाउन चल रहा है।
मंगलवार को देवरिया के बाजार में 24 कैरेट सोना 1.28 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास रहा। वहीं 22 कैरेट सोने का दाम 1.17 लाख और 18 कैरेट सोना का दाम 96 हजार रहा।
विज्ञापन
दाम गिरने के बावजूद एक लाख के आसपास के रेट के चलते लोगों ने हल्के गहने खरीदने में रुचि दिखाई। इस सीजन में टीवी और फिल्मों में प्रचलित गहनों के भारी भरकम दिखने वाले वजन में हल्के गहने लोगों ने पसंद किए।
मालवीय रोड की एक सर्राफा दुकान पर खरीदारी करने पहुंची सुमन ने बताया कि दाम कम जरूर हुए हैं पर पहुंच से अभी भी दूर हैं। घर में शादी है और खरीदारी भी जरूरी है। इसलिए दिखने में भारी पर हल्के वजन के गहने खरीद रही हूं। सर्राफा कारोबारी जयेश बरनवाल ने बताया कि इस समय पांच से सात हजार रेट डाउन है।
सर्राफा कारोबारी कपिल सोनी ने बताया कि आजकल टर्किश पैटर्न और पोलकी कुंदन के मॉडल अधिक पसंद किए जा रहे हैं। यह गहने हल्के वजन के और शोअर होते हैं। इसलिए लोगों की जेब में समा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आजकल लगन के चलते बिक्री अच्छी हो रही है।