फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The issue of workers' pay rises

विस में उठेगा मजदूरों के भुगतान का मुद्दा

Mon, 27 Jun 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Mon, 27 Jun 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
The issue of workers' pay rises
आमरण अनशन पर बैठे संविदा मजदूर का चेकअप करते डॉक्टर।
बिजली संविदा मजदूरों का आंदोलन अब तूल पकड़ने लगा है। कांग्रेस विधायक अजय कुमार लल्लू ने आमरण अनशन स्थल पर पहुंच कर मजदूरों का हौसला बढ़ाया। साथ ही मजदूरों के मानदेय भुगतान का मामला विधानसभा में उठाने की बात कही। साथ ही प्रदेश सरकार के मजदूर हितैषी के दावे पर सवाल खड़ा किया। 
विज्ञापन


विद्युत वितरण खंड कसया और पडरौना के बिजली संविदा मजदूर मानदेय भुगतान के लिए 32 दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पिछले सात दिनों से आमरण अनशन शुरू कर दिया है। एसडीएम सदर ने बिजली मजदूरों से सोमवार को अधीक्षण अभियंता के समक्ष वार्ता कराने का भरोसा दिलाया था। हालांकि अधीक्षण अभियंता सोमवार को कार्यालय में नहीं आए। इसके चलते सैयद अंसारी, अनिल पाल, सत्येंद्र खरवार, अशोक कुशवाहा और नंदू तिवारी का आमरण अनशन जारी रहा।
विज्ञापन



सेवरही के कांग्रेस विधायक अजय कुमार लल्लू दोपहर दो बजे दल-बल के साथ आंदोलन स्थल पर पहुंचें। उन्होंने मजदूर नेता दयाशंकर सिंह से आमरण अनशनकारियों का हाल चाल जाना। इसके साथ ही जिला अस्पताल के चिकित्सकों से देखभाल करने को कहा। विधायक लल्लू ने मुख्य अभियंता डीके सिंह से मोबाइल पर वार्ता की। उनसे प्रकरण को निस्तारित करने को कहा। उन्होंने कहा कि बिजली मजदूरों के शोषण का मुद्दा विधानसभा में उठेगा। इस दौरान जिला पंचायत धर्मेंद्र सिंह, अशोक राय, मुकेश सिंह, हरिहर त्रिपाठी, जवाहर कुशवाहा, राजेश पांडेय, उमेेश चौधरी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed