{"_id":"657df812c64c40f4e00902f4","slug":"the-issue-of-opening-a-shop-by-occupying-land-reached-the-chief-minister-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-15218-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मुख्यमंत्री तक पहुंचा जमीन कब्जा कर दुकान खोलने का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मुख्यमंत्री तक पहुंचा जमीन कब्जा कर दुकान खोलने का मामला
Sun, 17 Dec 2023 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 17 Dec 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। परशुराम चौक के पास दीपक मणि की जमीन पर कब्जा कर दुकान खोल लिया गया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। डीएम, एसडीएम से शिकायत के बाद कोई सुनवाई नहीं होने पर सीएम से गुहार लगाया है। हालांकि दीपक का अपहरण कर जमीन बैनामा कराने का मामला अभी कोर्ट में चल ही रहा है।
देवरिया खास निवासी दीपक मणि मुख्यमंत्री को शिकायत पत्र भेजा है। इसमें आरोप लगाए कि परशुराम चौकी के पास उनकी जमीन पर कुछ लोग जबरन कब्जा कर दुकान खोल रखे हैं। मना करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इसकी शिकायत पूर्व में डीएम और एसडीएम से कर चुके हैं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कुछ साल पहले दीपक मणि का अपहरण कर करोड़ों की जमीन बैनामा करा लिया गया था। इस मामले में तत्कालीन जिला पंचायत अध्यक्ष रामप्रवेश यादव, अध्यक्ष के भाई, मां और रजिस्ट्रार समेत कई लोगों पर केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसका मुकदमा अभी कोर्ट में लंबित है। एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी ने बताया कि शिकायत मिली होगी तो, जांच के लिए राजस्वकर्मी को निर्देश दिया गया होगा। बीच में अवकाश पर होने के चलते पूरी जानकारी नहीं है।