{"_id":"676f05983b977d67d805b4dc","slug":"the-investigation-committee-submitted-its-report-on-the-irregularities-in-the-first-year-law-admission-awaiting-the-decision-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-143270-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: विधि प्रथम वर्ष प्रवेश में गड़बड़ी की जांच समिति ने सौंपी रिपोर्ट, निर्णय का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: विधि प्रथम वर्ष प्रवेश में गड़बड़ी की जांच समिति ने सौंपी रिपोर्ट, निर्णय का इंतजार
Sat, 28 Dec 2024 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 28 Dec 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। शहर के संत विनोबा पीजी कॉलेज में विधि प्रथम वर्ष प्रवेश में गड़बड़ी के आरोपो की जांच कर रही समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। इस मामले में कुल नौ आपत्तियां समिति को मिली थीं। आपत्तियों की जांच के बाद समिति ने अपनी रिपोर्ट प्रबंधन को सौंप दी है। अब इस मामले में निर्णय का इंतजार किया जा रहा है। संत विनोबा पीजी कॉलेज विधि प्रथम वर्ष में प्रवेश को लेकर मेरिट सूची में गड़बड़ी के आरोपों की जांच को लेकर पिछले माह प्रबंधन की ओर से पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया था।
एक माह से अधिक समय बीत जाने के बाद बाद भी समिति अपनी रिपोर्ट तैयार नहीं कर पाई थी। ऐसे में आरोपों की सत्यता को लेकर शिक्षकों व छात्रों में चर्चाओं का दौर चल रहा था। उधर 17 दिसंबर तक समिति की ओर से प्रवेश से वंचित रह गए छात्रों से आपत्तियां मांगी गई थी, इस पर कुल नौ आपत्ति मिली। इन आपत्तियों की जांच के बाद समिति ने अपनी रिपोर्ट प्रबंधन को सौप दी है। प्राचार्य प्रो.अर्जुन मिश्र ने शुक्रवार को बताया कि विधि प्रथम, तृतीय एवं पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा बृहस्पतिवार से प्रारंभ है। स्नातक कक्षाओं की सेमेस्टर परीक्षा गोरखपुर विवि के समय सारिणी के अनुसार पहले से चल रही है। रही बात विधि प्रथम वर्ष में प्रवेश समिति पर लगे आरोपों की तो जांच समिति की ओर से उन्हें या किसी अन्य को अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया नहीं गया। उधर कॉलेज के प्रबंधक अशोक मिश्र ने बताया कि जांच समिति ने उन्हें रिपोर्ट सौप दी है। हालांकि अभी उन्होंने इसे देखा नहीं है। जल्द ही बैठक बुलाकर इस पर निर्णय लिया जाएगा।