फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The inspector got angry when the BJP Mandal president laughed and reprimanded him

Deoria News: भाजपा मंडल अध्यक्ष के हंसने पर नाराज हुआ दरोगा, लगाई फटकार

Mon, 17 Mar 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 17 Mar 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
The inspector got angry when the BJP Mandal president laughed and reprimanded him
रामपुर बुजुर्ग। बनकटा थाने में किसी कार्य से पहुंचीं भाजपा की मंडल अध्यक्ष को हंसना भारी पड़ गया। थाने में सामने बैठे एक दरोगा ने फटकार लगाते हुए हंसने से मना कर दिया। मामला तब शांत हुआ जब बगल में बैठे एक अन्य दरोगा ने हस्तक्षेप किया। भाजपा की बनकटा मंडल अध्यक्षा सीमा कुशवाहा रविवार को दोपहर में किसी कार्य से थाने गई थीं। थानेदार के न रहने पर वह बैठ कर उनका इंतजार कर रही थीं। इसी बीच बगल में बैठे दो दरोगा बिरयानी खाने की बात कर रहे थे, जिसपर मंडल अध्यक्ष को हंसी आ गई। इसी बात को लेकर एक दरोगा नाराज हो गया और कहने लगा कि यह हंसने की जगह नहीं है। इसके बाद बगल में बैठे युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राहुल प्रताप सिंह ने भी पलटवार किया और कहा कि यह थाना है कोई भोजनालय नहीं कि आप बिरयानी की बात कर रहे हैं। बाद में एक अन्य दरोगा के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। मंडल अध्यक्ष सीमा कुशवाहा ने बताया कि अधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। अगर दरोगा ने ऐसा किया तो गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed