{"_id":"6446c50c7a4e6d809205e0dd","slug":"the-injured-laborer-died-after-falling-from-the-trap-deoria-news-c-7-1-138441-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: खोंप से गिरकर घायल मजदूर ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: खोंप से गिरकर घायल मजदूर ने दम तोड़ा
Mon, 24 Apr 2023 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 24 Apr 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के दिस्तौली ग्राम पंचायत के पटखौली गांव का मामला
खामपार। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के दिस्तौली ग्राम पंचायत के पटखौली गांव निवासी एक मजदूर ने खोंप से गिरकर घायल होने के बाद दम तोड़ दिया। घटना के बाद मजदूर के परिजनों का रो -रोकर बुरा हाल है।
मिली जानकारी के अनुसार श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के पटखौली गांव निवासी नबी रसूल पुत्र बच्चन मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। तीन दिन पहले मजदूर नबी रसूल भूसा रखने के लिए अपने खोंप की टोपी की मरम्मत कर रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित होकर वह नीचे गिर पड़े, जिससे घायल हो गए। वह अपने परिवार में अकेले कमाऊ व्यक्ति थे। घटना के बाद उनकी चार पुत्रियों, दो पुत्रों व पत्नी का रो- रोकर बुरा हाल है।