फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The increasing cold has brought heat to the clothing market

Deoria News: बढ़ती ठंड ने कपड़ों के बाजार को दी गर्माहट

Mon, 23 Dec 2024 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 23 Dec 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
The increasing cold has brought heat to the clothing market
देवरिया। ठंड बढ़ते ही गर्म कपड़े, स्वेटर, जैकेट और कंबल से बाजार में भी तेजी आ गई है। व्यापारियों ने भी इस मौसम में कारोबार की अच्छी संभावनाओं को देखते हुए नए किस्म के कपड़े मंगाए हैं। ऊनी कपड़ों एवं कंबल खरीदने के लिए ग्राहक खूब उमड़ रहे हैं। कोऑपरेटिव चौराहे से लेकर हनुमान मंदिर तक फुटपाथ पर और इस मार्ग पर स्थित शापिंग कांप्लेक्स में दिन से लेकर रात तक लगी भीड़ बता रही है कि व्यवसाय में तेजी है। हालांकि इसके बावजूद व्यवसायियों को मौसम में अभी बदलाव का इंतजार है। उन्हें इससे बाजार और सुधरने की उम्मीद है। शहर में ऊनी कपड़ों एवं कंबल का बाजार इस समय अपनी तेजी पर है। कोऑपरेटिव चौराहे से लेकर हनुमान मंदिर मार्ग तक सबसे अधिक दुकानें हैं, जहां ग्राहक की मनपसंद व दाम के मुताबिक सामान उपलब्ध हैं। कई दुकानदार ऑफर के साथ माल बेच रहे हैं। ऐसे में खरीदारी करने वाले इधर सबसे ज्यादा हैं। इसके अलावा छहमुखी, मोतीलाल रोड, सीसी रोड, मोहन रोड, मालवीय रोड आदि जगहों की दुकानों पर भी भीड़ है। बाजार में 200 से अधिक रेडीमेड कपड़ों की छोटी-बड़ी दुकानें हैं। जाड़े के मौसम में जैकेट, लेडिज उलेन कुर्ती-पजामी, स्वेट टीशर्ट, उलेन नाइटी, शॉल आदि मार्केट में उपलब्ध हैं। सामान्य दुकानों में जैकेट एक हजार से लेकर 1800 रुपये तक, नाइटी 300 से 650, ब्रांडेड कंपनी का इनर 1000, शॉल 500 से 2000, जेंटस व लेडिज स्वेटर 1000 से 1500 तक, सदरी 1400 से लेकर 2000 में उपलब्ध है। इसके अलावा ब्रांडेड शोरूम व शापिंग कांप्लेक्स में ऊनी कपड़ों के अलग-अलग दाम हैं।
विज्ञापन

हनुमान मंदिर रोड में फुटपाथ पर दुकान लगाए सीतापुर निवासी सदरे आलम ने बताया कि ऊनी चादर, पर्दा, कंबल, मच्छरदानी, बेडशीट, पेजपोश, पांवदान, खोल आदि मंगाया गया है। पानीपत से यह माल मंगाया गया है। ऊनी कंबल 500 से लेकर साढ़े छह हजार तक का है। मालवीय रोड के रेडीमेड कपड़ों के दुकानदार गौरव गुप्ता ने बताया कि मार्केट में अभी जैसी व्यापारी अपेक्षा किए हुए हैं, वैसी भीड़ नहीं है। कई व्यापारियों ने तो अभी मंगाए गए कपड़ों के कई पैकेट खोले ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed