फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The incomplete drain has become a problem for the students, the problem increases due to the foul smell.

Deoria News: अधूरा नाला बना छात्रों के लिए मुसीबत, दुर्गंध से बढ़ी परेशानी

Mon, 23 Feb 2026 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 23 Feb 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
The incomplete drain has become a problem for the students, the problem increases due to the foul smell.
बढ़नी। नगर पंचायत बढ़नी के गांधी आदर्श विद्यालय इंटर कॉलेज को जाने वाली सड़क पर रेलवे क्राॅसिंग के पास नाला निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया है। इससे छात्रों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ठेकेदार ने लगभग 10 मीटर नाले का निर्माण नहीं कराया है, जिससे वहां खुले नाले से दुर्गंध उठती रहती है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि नाले पर ढक्कन भी नहीं लगाया गया है, जिससे रोजाना हजारों छात्रों के लिए स्कूल आते-जाते समय हादसे का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी मुकेश, रामप्रकाश, अशोक कुमार का कहना है कि यह नगर पंचायत की उदासीनता और ठेकेदार की लापरवाही ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं हैं। आरोप है कि ठेकेदार अक्सर आधा-अधूरा काम कर पूरा भुगतान ले लेते हैं और काम अधूरा छोड़ दिया जाता है।स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द नाला निर्माण पूरा कर ढक्कन लगाने की मांग की है ताकि छात्रों को दुर्गंध और हादसे के खतरे से राहत मिल सके।
विज्ञापन

इस संबंध में अधिशाषी अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि यह नाला लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाया गया है। जल्द ही इस पर ढक्कन लगवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed