फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The income limit for scholarship grew poverty line

वजीफे के लिए बढ़ी गरीबी रेखा की आय सीमा

Sun, 29 Nov 2015 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Sun, 29 Nov 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन

 सूबे में पढ़ने वाले कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। सरकार ने वजीफे के लिए गरीबी रेखा की आय सीमा में दो गुना से अधिक की बढ़ोत्तरी की है। 

आय सीमा में वृद्धि से महंगाई के दौर में सामान्य परिवारों के अधिकांश विद्यार्थी लाभ पा सकेंगे।

प्रदेश सरकार ने पूर्वदशम छात्रवृत्ति के लिए कक्षा नौंवी और 10 के लिए सामान्य वर्ग की पात्रता की आय सीमा ग्रामीण क्षेत्र के लिए 19,884 रुपये और शहरी क्षेत्र के लिए 25,546 रुपये प्रति परिवार वार्षिक निर्धारित किया था। भारत सरकार के 

विज्ञापन

योजना आयोग ने गरीबी अनुमान की सारिणी में यूपी के लिए गरीबी रेखा की आय सीमा प्रति व्यक्ति तय की है। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों में 768 रुपये और शहरी क्षेत्रों में 941 रुपये मासिक आय के आधार पर पांच व्यक्तियों के परिवार के लिए गरीबी रेखा की आय सीमा तय की गई है। 

ग्रामीण क्षेत्र के लिए 46,080 रुपये और शहरी क्षेत्र के लिए 56,460 रुपये वार्षिक किए जाने के लिए आय सीमा संशोधित किए जाने का प्रस्ताव भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के निदेशक की तरफ से उपलब्ध कराया गया।

 इसके आधार पर शासन ने छात्रवृत्ति के लिए अभिभावकों की आय सीमा में संशोधन किया है। समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव सुनील कुमार ने जिला समाज कल्याण अधिकारी, डीएम आदि को पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी है। इस बाबत जिला समाज कल्याण अधिकारी एनएन द्विवेदी ने बताया कि शासनादेश जारी हो गया है। इसका फायदा सामान्य वर्ग के अधिक से अधिक विद्यार्थियों को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed