फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The headmaster cut the branches of Peepal, thirty children of herons fell and died

Deoria News: प्रधानाध्यापक ने कटवा दी पीपल की डालियां, बगुलों के तीस बच्चों की गिरकर हुई मौत

Sun, 20 Aug 2023 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
The headmaster cut the branches of Peepal, thirty children of herons fell and died
- मौके पर जुट गए ग्रामीणों ने अधिकारियों से की शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। तरकुलवा क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण स्थित पीपल के पेड़ की डालियों को हेडमास्टर की ओर से कटवाने से उस पर से बगुलों के करीब तीस बच्चों की जमीन पर गिरने से मौत हो गई। जबकि कुछ घायल हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बेसिक शिक्षा अधिकारी व पुलिस को दी है। सूचना पाकर वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। घायल बच्चों का इलाज कराया जा रहा है। अधिकारी मामले की जांच-पड़ताल में जुटे हुए हैं। वन विभाग की ओर से केस दर्ज कराने की प्रक्रिया भी की जा रही है।

पथरदेवा विकास खंड के मुरार छापर गांव के प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण के बीच में एक विशाल पीपल का पेड़ है। जिस पर सैकड़ों की संख्या में बगुला पक्षी अपना घोंसला बनाकर रहते हैं। आजकल बगुलों के घोंसलों में सैकड़ों की संख्या में उनके बच्चे हो गए हैं। बताते हैं कि बगुलों के बच्चे बीट करते थे, जिससे जमीन पर गंदगी फैलती थी और विद्यालय परिसर में हमेशा दुर्गंध आती रहती थी। जिसके कारण वहां पढ़ने वाले बच्चों को काफी दिक्कत होती थी। रविवार को विद्यालय की छुट्टी का दिन था। इस पर यहां के प्रधानाध्यापक ने मजदूरों को बुलाकर पीपल के पेड़ की डालियों को कटवा दिया, जिससे उस पर स्थित सैकड़ों की संख्या में बगुलों का घोंसला उजड़ गया और बगुलों के बच्चे जमीन पर गिर कर दम तोड़ दिए। यह बात तेजी से गांव में फैल गई। कुछ ही देर में वहां काफी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। कुछ देर के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना खंड शिक्षा अधिकारी व बघौचघाट पुलिस को दे दी। किसी ने इसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दे दी। मौके पर पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी ने मामले की जांच-पड़ताल की और सूचना जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दे दी। इस संबंध में प्रधानाध्यापक खैरुल बशर ने बताया कि बगुले के बच्चों के बीट से विद्यालय परिसर में काफी गंदगी हो रही थी। बच्चों में बीमारी फैलने का भय बना रहता था, जिसे देखते हुए पेड़ की डालियों को कटवा दिया गया है।
विज्ञापन

--------
मामले की जानकारी विभाग के उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। उनका जो निर्देश होगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
....गोपाल मिश्रा, बीईओ
------------
तीस पक्षियों के मरने की सूचना है। घायल पक्षियों का इलाज कराया जा रहा है। हेडमास्टर के खिलाफ केस दर्ज कराया जा रहा है।
जगदीश रामाश्रय, डीएफओ
---------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed