{"_id":"68c86347e9483951a40a32be","slug":"the-group-of-people-who-arrived-from-mumbai-worshipped-lord-pushpadant-nath-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-163267-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मुंबई से पहुंचे समाज के जत्थे ने भगवान पुष्पदंत नाथ की पूजा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मुंबई से पहुंचे समाज के जत्थे ने भगवान पुष्पदंत नाथ की पूजा की
Tue, 16 Sep 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 16 Sep 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
भगवान पुष्पदंत नाथ की पूजा करते श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। नौवें तीर्थंकर भगवान पुष्पदंत नाथ की जन्मस्थली खुखुंदू में रविवार देर शाम को मुंबई के विभिन्न जिलों से जैन अनुयायियों का बड़ा जत्था पहुंचा।
सोमवार भोर में पूजन-अर्चन करने के बाद जत्था अयोध्या के लिए रवाना हो गया। समाज के लोग प्रयागराज, वाराणसी और कौशांबी और होते ने भगवान पुष्पदंत नाथ की जन्मस्थली पर पहुंचे थे। यहां भगवान की विशाल प्रतिमा पर पंचामृत अभिषेक कर आरती की।
बताते चलें कि नौवें तीर्थंकर भगवान पुष्पदंत नाथ की जन्मस्थली होने से खुखुंदू का नाम देश-विदेश तक है। यहां देश-विदेश के कोने-कोने से समाज के लोग भगवान पुष्पदंत नाथ का दर्शन करने आते रहते हैं।
रविवार शाम को भी जैन अनुयायियों का करीब डेढ़ सौ का जत्था प्रयागराज, कौशांबी और वाराणसी होते हुए खुखुंदू नौवें तीर्थंकर की जन्मस्थली पर पहुंचा।
जैन मंदिर के प्रबंधक बसंत लाल जैन ने बताया कि जत्थे में मुंबई के मलाड़, थाने और गोरेगांव से पहुंचे समाज के लोगों ने सायंकाल की आरती में हिस्सा लिया। इसके पश्चात सोमवार भोर में भगवान की मनमोहक प्रतिमा पर इच्छु रस, जल, दूध, दही और शहद से पंचामृत अभिषेक किया।
विज्ञापन
इस दौरान भगवान का विभिन्न प्रकार के सूखें फलों से भोग लगाकर आरती हुई। जत्थे में सुनीता जैन, प्रमोद दोषी, वीडी शाह, सुनील जैन, मनसुख लाल, प्रद्युम्न जैन, हीरा दोषी, जीवन लाल दोषी, अनंत जैन, सोनाली आदि माैजूद रहे।