फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The groom returns home after marriage, but is jailed on the complaint of his girlfriend

Deoria News: दूल्हा शादी कर घर लौटा, प्रेमिका पहुंच गई थाने- लगाया झांसा देकर आरोप; हवालात पहुंचा

Sat, 28 Feb 2026 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 28 Feb 2026 12:29 AM IST
सार

युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया। मामला बिगड़ता देख पुलिस युवक के घर पहुंची और उसे हिरासत में लेकर थाने चली गई। कुछ देर बाद युवती भी थाने पहुंच गई। दोनों पक्षों के बीच पूरे दिन सुलह-समझौता होता रहा, लेकिन शाम तक इसका कोई नतीजा नहीं निकला। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि युवती के तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
The groom returns home after marriage, but is jailed on the complaint of his girlfriend
सांकेतिक - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी कर घर लौटते ही दूल्हे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। यह कार्रवाई दूल्हे की प्रेमिका की शिकायत पर की गई है। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक-युवती के बीच पिछले काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

विज्ञापन


दोनों अलग-अलग जाति के थे, इसलिए परिजन उनकी शादी को तैयार नहीं हुए। इस बीच युवक के परिजनों ने उसकी शादी तय कर दी। 25 फरवरी को इधर युवक की बरात निकली।

उधर, प्रेमिका ने थाने पहुंचकर तहरीर दे दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और आसपास के लोगों ने दोनों पक्षों के बीच बातचीत कर मामले को शांत कर दिया। इसके बाद जब शादी कर युवक घर लौटा तो उसकी प्रेमिका फिर से थाने पहुंच गई।
विज्ञापन


उसने युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया। मामला बिगड़ता देख पुलिस युवक के घर पहुंची और उसे हिरासत में लेकर थाने चली गई। कुछ देर बाद युवती भी थाने पहुंच गई। दोनों पक्षों के बीच पूरे दिन सुलह-समझौता होता रहा, लेकिन शाम तक इसका कोई नतीजा नहीं निकला। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि युवती के तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed