फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The government should implement the Panchayat Act in its original form.

Deoria News: पंचायत एक्ट को मूल रूप में लागू करे सरकार

Tue, 17 Feb 2026 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 17 Feb 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
The government should implement the Panchayat Act in its original form.
देवरिया। संयुक्त पंचायत एवं निकाय मोर्चा के तत्वाधान में सोमवार को कलक्ट्रेट में लोगों ने धरना दिया। इसमें पंचायत एक्ट को पूरी तरह लागू करने के बाद पंचायत चुनाव कराने की मांग की गई। इस धरना में जिले के पंचायत प्रतिनिधियों व किसानों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


पंचायत प्रतिनिधि एवं निकाय मोर्चा के संयोजक बृजेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि बिना पंचायत राज एक्ट के मूल स्वरूप को लागू किया जाना निकाय एवं पंचायत चुनाव कराना पूरी तरह गलत है। देश की जनता के साथ धोखाधड़ी है। आम जनता प्रशासन एवं न्यायालय के विलंबित कार्यवाही से असंतुष्ट एवं नाराज है। जमानती एवं छोटे अपराधों की बाढ़ सी आ गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहाकि पंचायत को न्यायिक अधिकार दिए जाएं। जिला पंचायत एवं ब्लाॅक प्रमुखों का चुनाव आम जनता से कराया जाए। सभी पंचायत प्रतिनिधियों जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य को कम से कम 20,000 रुपये पेंशन देते हुए दुर्घटना बीमा पर 20 लाख रुपए दिए जाएं। ग्राम प्रधानों को उनके सचिव से एक रुपये अधिक वेतन मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर कमलेश पांडेय, रामनारायण यादव, कलेक्टर शर्मा, अशोक मालवीय, विकास दूबे, काशीनाथ यादव, बकरीद अली, अजय सिंह, संजय दूबे, विनय मिश्र, रामप्रीत कनौजिया, जितेंद्र मौर्य, बुधिराम चौहान, प्रदीप जायसवाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed