फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The government is anti-Dalit: PL Punia

दलित विरोधी है केंद्र सरकार: पीएल पुनिया

Fri, 27 May 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Fri, 27 May 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
The government is anti-Dalit: PL Punia
अहिरौलीलाला गांव में डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण करते डॉ. पीएल पुनिया।
अहिरौलीलाला गांव में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कांग्रेस के नेता डॉ. पीएल पुनिया ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए उसे दलित विरोधी बताया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा के अनावरण के साथ हुआ। इस दौरान लोगों ने बौद्ध भिक्षुओं को माला देकर स्वागत किया।
विज्ञापन


डॉ. पीएन पुनिया ने कहा कि किसी भी सरकार का काम बोलता है, उनके मंत्री नहीं। दो सालों में भाजपा ने जो कार्य किया है। उससे पता चला कि वह दलित, किसान और गरीब विरोधी है। जनता सब जानती है, कुछ बताने की जरूरत नहीं है। भाजपा की जो भी योजनाएं संचालित हो रही हैं। उसका लाभ केवल पूंजीपतियों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए समाज बड़ा है, राजनीति नहीं। सामाजिक मुद्दों पर तो सभी दलों को एक होकर हामी भरनी चाहिए। तेजी से बढ़ रही सामाजिक बुराइयों को समाज के लोग एक होकर दूर कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहब सिर्फ दलितों के नहीं पूरे समाज के अगुआ थे। सामाजिक और जातिय आधार पर आपस में लोगों के बीच किसी भी प्रकार का कोई भेद भाव नहीं होना चाहिए। सभी राजनीतिक दलों के नेता डॉ. अंबेडकर की गुणगान करते हैं। लेकिन उनके बताए रास्ते पर नहीं चलते हैं।
विज्ञापन


उन्हाेंने अंबेडकर मूर्ति के चारो ओर बाउंड्रीवाल कराने की घोषणा की। इस दौरान महेंद्र मोहन तिवारी, विजयपाल गौतम, विजय लक्ष्मी गौतम, राजू गुप्ता, दीनदयाल प्रसाद,  रामनाथ विद्रोही, त्रिभुवन मिश्र, पूर्णमासी प्रसाद, मोहनलाल, गोरखलाल, मुक्तिनाथ, हरेन्द्र, बबलू पासवान, अशोक कुमार, राकेश कुमार, ब्रजेश, हीरा प्रसाद, डा. दिलीप मिश्र आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed